पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में रक्षा सेवाओं के ओलंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (DIAT) और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) का दौरा करेंगे।
नई दिल्ली, 22 अगस्त। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 23 अगस्त को डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी (DIAT) और आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट (ASI) का दौरा करेंगे। आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में वह रक्षा सेवाओं के ओलंपियनों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी सूबेदार नीरज चोपड़ा सहित टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले सभी सशस्त्र बलों के कर्मियों के उपस्थित होने की संभावना है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी यात्रा के दौरान सेना खेल संस्थान के नवोदित खिलाड़ियों और सैनिकों के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल मनोज एम नरवाने भी मौजूद रहेंगे।

नीरज चोपड़ा के नाम पर होगा स्टेडियम का नाम
अधिकारियों के अनुसार संस्थान में स्थित मैदान का नाम ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता रहे नीरज चोपड़ा के नाम पर रखे जाने की संभावना है। बता दें कि खुद नीरज चोपड़ा न एएसआई में प्रशिक्षण लिया था।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के 5 जिलों में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा, 37 हजार से अधिक एक्टिव केस
अपनी इस यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह 16 ओलंपियनों को सम्मानित करेंगे। इसके अलावा वह सेना के जवानों और वहां ट्रेनिंग ले रहे खिलाड़ियों को भी संबोधित करेंगे। वहीं DIAT में राजनाथ सिंह संस्थान की आम सभा की अध्यक्षता करेंगे और परिसर में एक नए भवन का उद्घाटन करने के अलावा एम.टेक, पीएचडी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications