राजनाथ सिंह बोले, केवल कश्मीर नहीं, पूरे देश को अस्थिर करना चाहता है पाकिस्तान
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि हम कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान निकाल लेंगे।
मेरठ। हिजबुल कमांडर सबजार भट के एनकाउंटर के बाद से ही कश्मीर के हालात और खराब हो गए हैं जिसके चलते कुछ इलाकों में सोमवार को भी कर्फ्यू और प्रतिबंध जारी रहा। ऐसे में एक यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में गए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि हम कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान निकाल लेंगे।

राजनाथ सिंह ने घाटी में पत्थरबाजों के चलते सैन्य और पुलिसबलों को होने वाली समस्याओं के सिलसिले में कहा कि कुछ ताकतें कश्मीर के नौजवानों को गुमराह करने की कोशिश कर रही हैं पर हम कश्मीर की समस्या का स्थायी समाधान निकालेंगे।
पाकिस्तान का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि आतंकियों को पनाह देकर पाकिस्तान न केवल कश्मीर बल्कि पूरे भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बराबर आतंकियों को शह देने की कोशिश कर रहा है। वह कश्मीर ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है।
राजनाथ सिंह ने कश्मीर को लेकर फिर अपनी बात दोहराई कि कश्मीर भी हमारा है, कश्मीरी भी हमारे हैं और कश्मीरियत भी हमारी है।












Click it and Unblock the Notifications