राजनाथ सिंह ने फ्रांस में रिसीव किया पहला राफेल एयरक्राफ्ट, बताया- ऐतिहासिक दिन

राजनाथ सिंह ने फ्रांस में रिसीव किया पहला राफेल एयरक्राफ्ट

नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज फ्रांस में पहला राफेल लड़ाकू विमान रिसीव किया। तीन दिन के दौरे पर फ्रांस पहुंचे राजनाथ सिंह मंगलवार को पेरिस से मेरिग्‍नैक पहुंचे हैं। फ्रांस की सेना के स्पेशल विमान से मेरिग्‍नैक पहुंचे राजनाथ सिंह को यहां एक आधिकारिक कार्यक्रम में उन्हें पहला राफेल विमान सौंपा गया। राजनाथ सिंह के साथ भारतीय वायुसेना प्रमुख, चीफ एयरमार्शल आरकेएस भदौरिया भी फ्रांस में मौजदू हैं। दोनों देशों के बीच 36 लड़ाकू विमानों को लेकर डील हुई है।

राजनाथ सिंह ने रिसीव किया पहला राफेल, बताया- ऐतिहासिक दिन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। राजनाथ तीन दिन के दौरे पर फ्रांस में हैं। दौरे से पहले सोमवार को सिंह ने ट्वीट कर कहा, भारत फ्रांस के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। हाल के सालों में भारत-फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों में मजबूती आई है।

भारत और फ्रांस की सरकार के बीच 36 राफेल लड़ाकू विमान की डील हुई है। यह सौदा 7.8 करोड़ यूरो (करीब 58,000 करोड़ रुपए) का है। इस डील की शुरुआत यूपीए की सरकार के वक्त हुई थी। कांग्रेस का ये भी आरोप रहा है कि नरेंद्र मोदी ने अपने पद का गलत इस्तेमामल करते हुए इसमें बड़ा घोटाला किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में ये बड़ा मामला था और विपक्ष ने इसे खूब उठाया था।

Recommended Video

    India के पास अब है Rafale, जानिए Pakistan के F-16 से कितना ताकतवर है |वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+