राहुल पर तंज कसने के चक्कर में राजनाथ से हुई बड़ी गलती, गालिब का शेर बताकर किया....
नई दिल्ली। भारत और चीन सीमा विवाद को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गृहमंत्री पर सोमवार को शायराना अंदाज में तंज कसा था , जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शायरी के जरिए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के चिह्न 'हाथ' पर निशाना साधा था। लेकिन इसी मामले में राजनाथ से चूक हो गई, क्योंकि उन्होंने जिस शेर को गालिब से प्रभावित बताया वो किसी और शायर का था।
Recommended Video

शेर मिर्जा गालिब का नहीं बल्कि मशहूर शायर मंजर लखनवी का था
दरअसल, राहुल गांधी को जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, ‘मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है..‘हाथ' में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ' ही जब दर्द हो तो क्या कीजै..'। उन्होंने अपने ट्वीट में जिस शायरी का जिक्र किया, वो मिर्जा गालिब का नहीं बल्कि मशहूर शायर मंजर लखनवी का था। लखनवी की असली शायरी यह है.. दर्द हो दिल में तो दवा कीजे और जो दिल ही न हो तो क्या कीजे, गम में कुछ गम का मशगला कीजे, दर्द की दर्द से दवा कीजे।

राहुल ने अमित शाह पर शायराना अंदाज में तंज कसा
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत चीन सीमा विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह पर शायराना अंदाज में तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि , सब को मालूम है ‘सीमा' की हक़ीक़त लेकिन, दिल के खुश रखने को, ‘शाह-यद' ये ख्याल अच्छा है' शेर से वार किया था। राहुल गांधी ने हमला बोलने के लिए शेर का इस्तेमाल किया था वह मिर्जा गालिब के एक शेर से प्रभावित था। असली शेर कुछ इस प्रकार है... हम को मालूम है जन्नत की हकीकत लेकिन, दिल के खुश रखने को 'गालिब' ये ख्याल अच्छा है।

राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर पलटवार किया
हालांकि राजनाथ सिंह द्वारा की गई टिप्पणी पर राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह पर पलटवार किया। राहुल गांधी ने लिखा कि, एक बार रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करना हो जाए, तो क्या वह जवाब दे सकते हैं कि क्या लद्दाख में चीन ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया?












Click it and Unblock the Notifications