Pulwama attack:राजनाथ बोले- कश्मीर में कुछ लोग सीमा पार की ताकतों से हाथ मिला रहे हैं
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए फिदायीन आंतकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। शुक्रवार को दिल्ली से बडगाम पहुंचते ही गृह मंत्री ने श्रद्धांजलि सभा में शिरकत की जहां सीआरपीएफ के जवानों की पार्थिव देह तिरंगे में लिपटे ताबूतों में रखी गई थी। इस दौरान राजनाथ सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद जवान को कंधा दिया। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि, यहां कुछ तत्व हैं जो पाकिस्तान और आईएसआई से पैसा लेते हैं। मैंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि, मैंने राज्य की सरकारों से अनुरोध किया है कि वे शोक संतप्त परिवारों को अधिक से अधिक सहायता दें। मैंने अधिकारियों को भी सभी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। इस हमले से हमारे मनोवल में कमी नहीं आई है। हम आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई को अंत तक लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, जवानों की शहादत को पूरे भारत ने सैल्यूट किया है। मैं यकीन दिलाना चाहता हूं कि भारत सरकार शहीद जवानों के साथ खड़ी है।
राजनाथ सिंह ने कहा, यहां कुछ ऐसे तत्व हैं जो सीमा पार से आतंकी संगठनों, आतंकी ताकतों और ISI के साथ हाथ मिला रहे हैं। वे आतंकी साजिशों में भी शामिल हैं। वे जम्मू और कश्मीर के लोगों, विशेषकर युवाओं के भविष्य के साथ खेल रहे हैं। यहां कुछ तत्व हैं जो पाकिस्तान और आईएसआई से पैसा लेते हैं। मैंने अधिकारियों से कहा है कि ऐसे लोगों को प्रदान की गई सुरक्षा की समीक्षा की जानी चाहिए।
राजनाथ सिंह ने कहा कि, हमारे सुरक्षाबलों का हौसला पूरी तरह से बुलंद है और आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई में हम कामयाब जरूर होंगे। उन्होंने कहा कि, पुलवामा में हुए फिदायीन हमले के बाद यह फैसला किया गया है कि जब सुरक्षा बलों का काफिला गुजरेगा तो वहां आम नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगा दी जाएगी। नागरिकों को थोड़ी कठिनाई होगी, हम इसके लिए माफी मांगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications