कश्मीर के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिएः राजनाथ सिंह

श्रीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने को मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए भारत कश्मीर में शांति बहाल करके रहेगा। जम्मू-कश्मीर में अमन के लिए जो भी दिक्कत हो हम झेलने को तैयार हैं। रमजान का महीना बहुत ही पाक महीना होता है, बहुत सोच-समझकर इस महीने पीएम ने सुरक्षाबलों को अपनी तरफ से कार्रवाई करने से रोका है।

rajnath
राजनाथ सिंह ने कहा, 'हम याद दिलाना चाहते हैं कि अटल बिहारी जी कहा करते थे, जम्हूरियत, इंसानियत, कश्मीरियत। मैं पूछता हूँ कि क्या बंदूक उठाने वालों का जम्हूरियत में यकीन है।' राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा था कि हम जम्मू-कश्मीर की समस्या का समाधान चाहते हैं गाली से नहीं गले लगाकर। सिंह ने याद दिलाया, 'कश्मीरियत में हजरतबल भी है, अमरनाथ भी है।'

राजनाथ सिंह ने कहा कि,जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल बहुत ही धैर्य के साथ काम ले रहे हैं। राज्य में बच्चों को गुमराह करना चिंता का विषय, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए। जम्मू-कश्मीर के बच्चे अपने राज्य के ही नहीं, पूरे देश का भविष्य हैं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं हो, इसलिए पहली बार पत्थरबाजी के आरोप झेल रहे लोगों से केस वापस लिए गए। कुछ लोग अपने और दूसरे के बच्चों में फर्क कर रहे हैं, अपने बच्चों के पढ़ा रहे हैं और दूसरे बच्चों के हाथ में पत्थर दे रहे हैं।

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि , कुछ ऐसी ताकतें हैं जो आतंकवाद को प्रत्यक्ष और प्रछन्न रूप से प्रश्रय दे रही हैं। आतंकवाद का कोई मजहब कोई ईमान नहीं होता। हमारा पड़ोसी देश है पता नहीं क्या हो गया है। पहले ही कहा सबसे बात करेंगे। हमारा पड़ोसी देश पाकिस्तान कम से कम अपनी धरती से तो आतंकवादी गतिविधियों को न होने दे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+