राजनाथ सिंह के चीन का नाम नहीं लेने पर सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का तंज, मैं ऐसी पत्नियों को जानता हूं, जो अपने पति का नाम नहीं लेतीं

राजनाथ सिंह के चीन का नाम लेने पर सुब्रमण्‍यम स्‍वामी का तंज, मैं ऐसी पत्नियों को जानता हूं, जो अपने पति का नाम नहीं लेतीं

नई दिल्‍ली। तीखे और चुटीले बयानों के लिए जाने वाले राज्‍यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर चीन को लेकर तंस कसा है। सुब्रमण्‍यम ने ये तंज एक वरिष्‍ठ पत्रकार के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए राजनाभ सिंह द्वारा चीन का नाम न लेने पर तंज कसा है।

swami
दरअसल, एक न्‍यूज चैनल के वरिष्‍ठ पत्रकार आशीष के सिंह ने लिखा कि कोई सीधे तौर पर चीन का नाम नहीं ले रहा है। किसी ने भी चीन का नाम सीधे नहीं लिया है। ना ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने और ना ही विदेश मंत्री जयशंकर ने। जबकि इसके विपरीत यूएस सेसी ऑफ स्‍टेट एंड डेफ सेक्यि इन दोनों ने चीन का नाम लेते हुए उन पर हमला किया है। पत्रकार आशीष के इस ट्वीट पर सुब्रमण्‍यम स्‍वामी ने लिखा मैं ऐसी पत्नियों को जानता हूं, जो अपने पति का नाम नहीं लेतीं।
swami

सुब्रमण्‍यम स्‍वामी के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स उन्‍हें ट्रोल कर रहे है। एक यूजर ने लिखा स्‍वामी जी आपको बहुत सम्‍मान के साथ कहना चाहता हूं कि मोदी जी के खिलाफ फालतू बात करने से आपकी बेइज्‍जती होगी, हमें भी दुख होगा। आप मोदी जी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, कृपया अपनी इज्‍जत का ख्‍याल रखें।
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा सुब्रमण्‍यम स्‍वामी जी के हिसाब से अमेरिका की वह बंदूक, जो वह हमारे कंधे पर रखकर चाइना पर निशाना साधना चाहता है हमें अपने कंधे पर रख लेनी चाहिए, याद रखिए पड़ोसी नहीं बदले जा सकते है। बिना ना लिए ही पेल रहे हैं तो नाम लेने की क्या जरुरत हैं ?
एक यूजर ने लिखा थोड़ा ट्वीट मुंगेर में हुए निर्दयतापूर्ण लाठीचार्ज और हत्‍या भी कर दीजिए साहब। गौरक्षकों को गुंडा कहते हैं, थोड़ा आंसू मां दुर्गा के भक्‍तों के लिए भी तो लाए साहब। गांधीगिरी से शायद नोबेल शांति पुरस्‍कार मिल जाएगा लेकिन इस चुप्‍पी से हमारी नजरों से जरुर उतर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+