प्रोजेक्ट वीरगाथा कार्यक्रम में बोले राजनाथ सिंह- जो इतिहास में अमर हो गए, उनके पीछे उनके बचपन के मूल्य थे
नई दिल्ली, अगस्त 12। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए गए 'प्रोजेक्ट वीरगाथा'कार्यक्रम में शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। इस दौरान रक्षामंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जो इतिहास में अमर हो गए, उनके पीछे उनके बचपन के मूल्य थे। फिर चाहे वो वीर शिवाजी हों, सरदार भगत सिंह हों, खुदीराम बोस हों या फिर अशफाकउल्ला खान। इन सभी का व्यक्तित्व ऐसे ही मूल्यों से विकसित हुआ था।

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कार्यक्रम में प्रतियोगिता के 'सुपर-25' छात्रों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
आपको बता दें कि सुपर 25 छात्रों की लिस्ट में कर्नाटक से अमृता, दिल्ली से आरिव और उत्तराखंड से आदिशा ग्रोवर का चयन हुआ है। आदिशा ग्रोवर का इस साल का दूसरा अवार्ड है। इससे पहले 26 जनवरी को भी उनकी पेंटिंग सुपर 25 में शामिल हुई थी और उन्हें सम्मानित किया गया था।
इस बार मंत्रालय अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रहा है, और उनमें से एक "वीर गाथा प्रोजेक्ट के विजेताओं को सम्मानित करना भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications