डिफेंस सेक्टर की मजबूती के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 498.8 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
डिफेंस सेक्टर की मजबूती के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 498.8 करोड़ रुपये के बजट को दी मंजूरी
नई दिल्ली, 13 जून: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अगले पांच वर्षों के लिए रक्षा क्षेत्र में अनुसंधान और इनोवेशन के लिए लगभग 498.8 करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन को मंजूरी दी है। रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी बयान में रविवार (13 जून) को कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) और डिफेंस इनोवेशन ऑर्गनाइजेशन (DIO) को अगले पांच वर्षों के लिए 498.8 करोड़ रुपये के बजटीय समर्थन को मंजूरी दी है। इस बजट को अनुमति 2021 से 2026 के लिए दी है। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि बजट का उपयोग लगभग 300 स्टार्ट-अप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSMEs) और इनोवेशन को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाएगा। जिसका लक्ष्य रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यह योजना सैन्य हार्डवेयर और हथियारों के आयात में कटौती और भारत को रक्षा निर्माण का केंद्र बनाने के लिए सरकार के दबाव के अनुरूप है। इस बजट का अहम उद्देश्य iDEX और DIO का रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण को मजबूत करना है। इस योजना का उद्देश्य भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र के लिए नई, स्वदेशी और नवीन तकनीकों के तेजी से विकास को सुविधाजनक बनाना है। ताकि कम समय में उनकी जरूरतों को पूरा किया जा सके।
पिछले कुछ वर्षों में सरकार ने भारत को रक्षा निर्माण का केंद्र बनाने के लिए कई सुधार उपायों और पहलों की शुरुआत हुई है। पिछले साल में अगस्त में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घोषणा की थी कि भारत 2024 तक 101 हथियारों और सैन्य प्लेटफार्मों जैसे परिवहन विमान, हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर, पारंपरिक पनडुब्बी, क्रूज मिसाइल और सोनार सिस्टम के आयात को रोक देगा।
पिछले साल 2020 मई में, सरकार ने रक्षा क्षेत्र में स्वचालित मार्ग के तहत एफडीआई सीमा 49 प्रतिशत से बढ़ाकर 74 प्रतिशत करने की घोषणा की थी। भारत विश्व स्तर पर हथियारों के सबसे बड़े आयातकों में से एक है। सरकार अब आयातित सैन्य प्लेटफार्मों पर निर्भरता कम करना चाहती है और घरेलू रक्षा निर्माण का समर्थन करने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications