सूखे प्रभावित राज्यों को लेकर सरकार गंभीर, अरबों की धनराशि आबंटित
नयी दिल्ली। सूखे और बाढ़ से प्रभावित कर्नाटक, पुडुचेरी और अरुणाचल प्रदेश की केन्द्रीय सहायता के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां एक उच्च स्तरीय (एचलसी) बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केन्द्रीय वित्त, कॉरपोरेट मामले तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव राजीव महर्षि और गृह, वित्त तथा कृषि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा: JNU की घटना को था हाफिज सईद का समर्थन

समिति ने सूखे से प्रभावित कर्नाटक और बाढ़ से प्रभावित पुडुचेरी तथा अरुणाचल प्रदेश का दौरा कर लौटी केन्द्रीय समिति की रिपार्ट पर आधारित प्रस्तावों का परीक्षण किया। उच्च स्तरीय समिति ने कर्नाटक को 723.23 करोड़, पुडुचेरी को 35.14 करोड़ तथा अरुणाचल प्रदेश को 84.33 करोड़ रुपये की सहायता मंजूर की है। अरुणाचल प्रदेश की केन्द्रीय सहायता 84.33 करोड़ रुपये में 18.00 करोड़ रुपये राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना (एनआरडीडब्ल्यूपी) के तहत दी गई राशि भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications