राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा: JNU की घटना को था हाफिज सईद का समर्थन
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा है कि जेएनयू की घटना को लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद का समर्थन था। राजनाथ सिंह ने कहा कि हाफिज सईद ने इस घटना का जो समर्थन किया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है और पूरी दुनिया को इस बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए।

उनके मुताबिक़ देश से जुड़े सवाल पर सियासत करने के बजाय सब को साथ खड़े होना चाहिए। राजनाथ सिंह ने चेतावनी भरे लहज़े में कहा कि इस मामले में जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, लेकिन निर्दोष लोगों को किसी तरह परेशान नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications