अगस्ता वेस्टलैंड: आरोपी राजीव सक्सेना को 4 दिन की ईडी की रिमांड में भेजा गया

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को 4 दिन की ईडी की रिमांड में भेज दिया गया है। राजीव सक्सेना को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया था। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी जब आरोपी राजीव सक्सेना को यूएई से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। यूएई की स्टेट सिक्योरिटी ने सक्सेना को गिरफ्तार किया और रात 2 बजे प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया।

Rajiv Saxena, accused in Agusta Westland VVIP chopper case sent to 4 days of ED remand

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अदालत से राजीव सक्सेना की 8 दिनों की रिमांड मांगी थी। ईडी की तरफ से वकील ने कहा कि वे राजीव सक्सेना के स्वास्थ्य संबंधी मामलों से अवगत हैं और उनका पूरा ध्यान रखा जाएगा। जबकि सक्सेना की वकील गीता लुथरा ने कहा कि जिस तरीके से उन्हें लाया गया, वो गैरकानूनी है। इसलिए रिमांड की बात तो स्वत: ही गलत है। दोनों तरफ से दलीलों को सुनने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने राजीव सक्सेना की चार की रिमांड को मंजूरी दी।

बता दें कि राजीव सक्सेना से पहले, अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में दिसंबर 2018 में बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल को यूएई से प्रत्यर्पित किया गया था। पिछले साल दिसंबर में यूएई सरकार ने 3,600 करोड़ वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के मामले में ब्रिटिश नागरिक और बिचौलिया की भूमिका निभाने वाले क्रिश्चियन मिशेल को हिरासत में लेकर भारत सरकार को सौंपा था।

दिसंबर में जब सक्सेना ने अपनी जमानत के लिए याचिका दायर की थी, तब ईडी ने इसका विरोध जताया था। इससे पहले 6 अक्टूबर को कोर्ट ने सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। सक्सेना की पत्नी शिवानी की गिरफ्तारी के बाद ईडी ने अपने चार्जशीट में सक्सेना का नाम शामिल किया। शिवानी फिलहाल जमानत पर रिहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+