क्‍या हुआ जब रूड़ी ने भरे मंच पर कहा स्‍मृति आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में रविवार को हथकरघा दिवस के आयोजन के दौरान कई ऐसी चीजें हुईं जिसने केंद्रीय टेक्‍सटाइल मंत्री स्‍मृति ईरानी को आश्‍चर्य में डाल दिया। जी हां भरी मंच पर दो नेताओं की जुबान लड़खड़ा गई। हालांकि दोनों ने तुरंत मामले को संभाल लिया। सबसे पहले कौशल विकास तथा उद्यमिता मंत्रालय के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूड़ी ने भरे मंच पर स्‍मृति ईरानी की तारीफ में कुछ ज्‍यादा ही बोल गए। OMG! 'शिक्षा नीति' लिखना नहीं आता 'DEAR' लिखने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री को

Rajiv Pratap Rudy praised the beauty of Smriti Irani
उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा कि आप (स्‍मृति ईरानी) बहुत सुंदर लग रही हैं। कहने के बाद जब उन्‍होंने स्‍मृति ईरानी के चेहरे पर आश्‍चर्य का भाव देखा तो फौरन मामले को संभाल लिया और बगल में बैठी वस्त्र मंत्रालय की आयुक्त रश्मि वर्मा की भी प्रशंसा करने लगे। रुडी ने कहा कि दोनों के सुदंर लगने की वजह बुनकरों द्वारा बनाए गए वस्त्र हैं।

उसके बाद यूपी सरकार के टेक्‍सटाइल मंत्री महबूब अली ने अपने संबोधन में मंच पर बैठीं स्‍मृति ईरानी से मुखातिब होते हुए कहा कि जब आप देख रहीं थी तो मैं भी प्रदेश में शिक्षा मंत्री था और अब जब आप वस्त्र मंत्री हैं तो मैं भी प्रदेश में यह जिम्मेदारी संभाल रहा हूं। अली ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आखिर चक्‍कर क्‍या है? तो मैं लोगों को बताता हूं कि यह भाई-बहन का मामला है।

स्‍मृति ईरानी ने क्‍या कहा

  • केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि पीएम गरीबों की मदद करना चाहते हैं।
  • टेक्‍सटाइल और इससे जुड़ी मशीनें खरीदने में बुनकरों को 90 फीसदी मदद केंद्र सरकार करेगी।
  • कौशल विकास मंत्रालय के सहयोग से बुनकर केंद्र पर काम करने वालों को पढ़ने में सहयोग कि‍या जाएगा।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+