सालों बाद दुनिया के सामने आई मंदाकिनी, बोलीं-'राजीव की यादें मेरे लिए अनमोल', शेयर की Pics
Ram Teri Ganga Maili Fame Mandakini 's reaction to Rajiv Kapoor' s death After his death: मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 58 वर्ष की अवस्था में राजीव इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। उनके जाने से जहां कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड में शोक की लहर है, फिल्मी सितारों ने ट्विटर पर गहरा शोक प्रकट करते हुए राजीव कपूर की आत्मा के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना की है।

'हमेशा हमारी खूबसूरत यादों को संजोये रखूंगी'
तो वहीं लंबे अरसे बाद सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मंदाकिनी ने प्रतिक्रिया दी है। राजीव कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में बतौर लीड हिरोईन काम करने वाली मंदाकिनी ने एक्टर के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। मंदाकिनी ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' का पोस्टर अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर किया और लिखा है कि 'उनकी आत्मा को शांति मिले, मैं हमेशा हमारी खूबसूरत यादों को संजोये रखूंगी, ये यादें हमेशा मेरे लिए अनमोल रहेंगे।'
ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर हैं मंदाकिनी
मालूम हो कि मीडिया, पब्लिक इवेंट और फिल्मों से काफी दूर हो चुकी मंदाकिनी का ये रिएक्शन लोगों को हैरान कर गया है क्योंकि मंदाकिनी ने खुद को लोगों और ग्लैमर की दुनिया से काफी दूर कर रखा है।

'राम तेरी गंगा मैली' से रातों-रात स्टार बनी थीं मंदाकिनी
गौरतलब है कि मंदाकिनी और राजीव कपूर ने फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में साथ काम किया था। फिल्म ने सफलता का नया इतिहास लिखा था। फिल्म के गानों ने धूम मचा दी थी लेकिन बहुत सारे दृश्यों की वजह से ये फिल्म काफी आलोचनाओं के घेरे में भी रही है। इस फिल्म से मंदाकिनी रातों-रात स्टार बन गई थीं लेकिन राजीव कपूर को उतनी सफलता हासिल नहीं हुई, जिसकी उनको दरकार थी। ऐसी भी खबरें थीं कि राजीव इस बात पर राज कपूर से काफी नाराज भी थे।

मंदाकिनी की वजह से पिता राज से नाराज हुए थे राजीव
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक राजीव ने पिता राज कपूर पर आरोप लगाया था कि उन्होंने फिल्म में उनका रोल दमदार नहीं बनाया था और मंदाकिनी को स्कीनटोन की तरह इस्तेमाल किया, वो चाहते थे कि राज एक बार फिर से उनके लिए फिल्म बनाएं। ये मतभेद लंबा चला था।
मंदाकिनी की छवि बोल्ड अभिनेत्री की
वैसे आपको बता दें कि फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के बाद मंदाकिनी की छवि बोल्ड अभिनेत्री की बन गई थीं, उन्हें बहुत सारी फिल्मों में काफी बोल्ड रोल ऑफर होने लगे थे, हालांकि उन्होंने कई फिल्में साइन भी की लेकिन 'राम तेरी गंगा मैली' वाली सफलता को दोहरा नहीं पाईं और इसी बीच उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी जुड़ा। मीडिया रिपोर्टस में कहा गया कि दाऊद, फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' देखने के बाद मंदाकिनी पर फिदा है और वो उसे अपने साथ पाकिस्तान ले जाना चाहता है।

ग्लैमर से दूर मंदाकिनी अब लोगों को योगा सिखाती हैं
इसके बाद से ही मंदाकिनी इंडस्ट्री से गायब हो गईं और फिर कुछ वक्त बाद पता चला कि उन्होंने 1995 में एक बुद्धिस्ट संत काग्यूर रिनपोचे के साथ शादी कर ली है, वो ग्लैमर की दुनिया से बहुत बेंगलुरु के पास एक फार्म हाउस में उसके साथ शांति से जीवन व्यतीत कर रही हैं। मंदाकिनी लोगों को तिब्बती योगा सिखाती हैं। मंदाकिनी अब बौद्ध धर्म अपना चुकी हैं। उनके बेटे रब्बील ठाकुर के बारे में कहा जा रहा है कि वो बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री करने वाले हैं।
यहां देखें: अभिनेत्री मंदाकिनी की पोस्ट












Click it and Unblock the Notifications