दोस्त राजीव कपूर के निधन से दुखी संजय कपूर ने शेयर की तस्वीर, कहा- 'हम आपको बहुत मिस करेंगे, Sexy'
Childhood friend Sanjay Kapoor wrote Heart Touching Note for Rajiv Kapoor: मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता और 'शो मैन' के का नाम से विख्यात राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 58 वर्ष की अवस्था में राजीव इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देंगे, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। उनके जाने से कपूर परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, हिंदी सिनेमा के इस नामचीन परिवार ने एक ही साल के अंदर अपने दो लाल को खो दिया है। मालूम हो कि पिछले साल एक्टर ऋषि कपूर का कैंसर की वजह से निधन हो गया था, अभी ये परिवार उस दुख से उबर भी नहीं पाया था कि राजीव कपूर के निधन ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।

'हम आपको बहुत मिस करेंगे, Sexy'
आमतौर पर मीडिया से दूर रहने वाले राजीव कपूर वैसे काफी रिजर्व पर्सन कहे जाते थे लेकिन वो यारों के यार कहलाते थे। उनके करीबी मित्रों में एक्टर संजय कपूर और उनकी पत्नी महेब कपूर थे, ये लोग अक्सर साथ में पार्टी किया करते थे। अपने दोस्त के अकस्मात निधन से बेहद दुखी संजय कपूर ने राजीव कपूर के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है ' हम आपको बहुत मिस करेंगे, Sexy'। बता दें कि राजीव और संजय बचपन के साथी थे।
Recommended Video

संजय कपूर की पत्नी महेब ने भी शेयर की तस्वीर
तो वहीं संजय कपूर की पत्नी महेब ने भी राजीव कपूर की थ्रो बैक की तस्वीरों को दिल के आइकॉन के साथ शेयर किया है। जो कि इस वक्त वायरल हो रही हैं और लोग उस पर कमेंट कर रहे हैं और एक्टर की आत्मा की शांति के लिए ऊपर वाले से प्रार्थना कर रहे हैं।
देखें: एक्टर संजय कपूर की पोस्ट

शोक में डूबा बॉलीवुड
बता दें कि राजीव कपूर का जन्म 2 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था। उनकी स्कूली शिक्षा मुंबई में हुई। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'एक जान हैं हम' से बॉलीवुड में कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान मिली साल 1985 में आई उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली'से फिल्म तो बड़ी हिट थी लेकिन इस फिल्म के बाद राजीव को बतौर हीरो सफलता हासिल नहीं हुई।
निर्माण क्षेत्र में रखा कदम
और इसके बाद वो बहुत कम फिल्मों में नजर आए, हालांकि 'आसमान', 'लवर बॉय', 'जबरदस्त' और 'हम तो चले परदेस' उनकी कुछ चर्चित फिल्में रही लेकिन सफलता ना मिलने पर इन्होंने बतौर हीरो काम करना बंद कर दिया और निर्माण क्षेत्र में उतर आए।

फिल्म 'जिम्मेदार' थी अंतिम फिल्म
साल 1991 में इन्होंने फिल्म 'हिना' का निर्माण किया, जो कि एक सफल फिल्म थी। फिल्म में लीड रोल ऋषि कपूर और जेबा बख्तियार ने निभाया था। इसके बाद इन्होंने सा 1996 में 'प्रेमग्रंथ' से बतौर निर्देशक शुरुआत की, जिसमें लीड रोल प्ले किया था ऋषि कपूर और माधुरी दीक्षित ने, लेकिन ये फिल्म असफल रही।
फिल्म 'आ अब लौट चले'
इसके बाद इन्होंने साल 1999 में फिल्म 'आ अब लौट चले' को प्रोड्यूस किया, जिसे कि ऋषि कपूर ने निर्देशित किया था। फिल्म में लीड रोल अक्षय खन्ना, ऐश्वर्या राय और राजेश खन्ना ने निभाया था, फिल्म को औसत सफलता मिली थी।
फिल्म 'प्रेमरोग' के असिस्टेंट डायरेक्टर थे राजीव
बहुत कम लोग जानते हैं कि राजीव कपूर ने सुपरहिट फिल्म 'प्रेमरोग' में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। राजीव पर्दे पर साल 1990 में आखिरी बार फिल्म 'जिम्मेदार' में नजर आए थे, फिल्म में उनकी हिरोईन शीबा थीं।












Click it and Unblock the Notifications