राजीव गांधी की 77वीं जयंती: राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंच पिता को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने कही ये बात

राजीव गांधी की 77वीं जयंती: राहुल गांधी ने वीरभूमि पहुंच पिता को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी ने ट्वीट कर लिखी ये बात

नई दिल्ली, 20 अगस्त: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज (शुक्रवार 20 अगस्त) 77वीं जयंती है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता को वीरभूमि पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके राजीव गांधी की 77वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद और अधीर रंजन चौधरी भी वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है। इस खास मौके पर कांग्रेस ने कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। आज दिल्ली में में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए एक विशेष फोटो प्रदर्शनी लगायी जाएगी। इसके अलावा रक्तदान शिविर, खेलकूद एवं सांस्कृतिक समारोह समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Recommended Video

    Rajiv Gandhi Birth Anniversary: Rahul Gandhi,PM Modi ने दी श्रद्धांजलि | वनइंडिया हिंदी
    rajiv gandhi 77th birth anniversary

    कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राजीव गांधी जयंती पर कहा है, ''राजीव गांधी का संदेश था कि हिन्दुस्तान एक पुराना देश है लेकिन एक नया अंदाज लेकर आगे निकलने की तैयारी में है। उनका संदेश था कि हिन्दुस्तान को ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाएं। जो आत्मनिर्भर की बात अभी हो रही है, राजीव गांधी ये बात बहुत पहले कर चुके हैं।''

    कांग्रेस ने अपने अधिकारिक पेज से ट्वीट करते हुए लिखा है, ''राजीव गांधी जी की दूरदर्शिता ने भारत के युवाओं के सपनों को न केवल उड़ान दी, बल्कि उन सपनों को साकार भी किया। युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित की, संचार क्रांति ने देश के युवाओं को विश्व के साथ प्रतिस्पर्धा में खड़ा किया।''

    कांग्रेस 'भारत रत्न' राजीव गांधी की जयंती 'सद्भावना दिवस' के रूप में हर साल मनाती है। आज के दिन देशभर में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता सद्भावना दिवस राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। देश के कई जगहों पर आज के दिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कांग्रेस आज के दिन रन फॉर नेशन का भी आयोजन करती है। ये सभी कार्यक्रम कांग्रेस राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र एवं प्रखंड स्तर पर किए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+