सुपरस्टार रजनीकांत ने खत्म की अपनी पार्टी, कहा- अब नहीं करूंगा राजनीति में एंट्री
सुपरस्टार रजनीकांत ने खत्म की अपनी पार्टी, कहा- अब नहीं करूंगा राजनीति में एंट्री
चेन्नई, 12 जुलाई: सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने सोमवार को अपनी पार्टी 'रजनी मक्कल मंद्रम' को खत्म कर दिया है। इसी के साथ रजनीकांत ने कहा है कि वह राजनीति में कदम नहीं रखेंगे। 'रजनी मक्कल मंद्रम' पार्टी को खत्म करते हुए रजनीकांत ने कहा, ''भविष्य में राजनीति में आने की मेरी कोई योजना नहीं है। मैं राजनीति में कदम नहीं रखने वाला हूं।'' रजनीकांत ने ये फैसला 'रजनी मक्कल मंद्रम' पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत करने के बाद लिया है। रजनीकांत ने अपने प्रशंसकों के साथ भी बैठक की है।

Recommended Video
बता दें कि रजनीकांत ने 29 दिसंबर 2020 को ऐलान किया था कि वह सक्रिय राजनीति में आएंगे। हालांकि फिर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से उन्होंने कहा था कि उन्हें खेद है कि वह राजनीतिक पार्टी शुरू नहीं कर रहे हैं।
रजनीकांत ने साल 2020 में ट्विटर हैंडल पर एक चिट्ठी जारी किया था। जिसमें रजनीकांत ने लिखा था, ''मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि मैं अपनी राजनीतिक पारी शुरू नहीं करूंगा। यह फैसला मैंने भारी दिल से लिया है। लेकिन मेरी प्राथमिकता फिलहाल स्वास्थ्य है।''
रजनीकांत हाल ही में अमेरिका से अपना स्वास्थ्य चेकअप करा कर चेन्नई लौटे हैं। रजनीकांत के फैंस उन्हें रिसीव करने चेन्नई एयरपोर्ट पर भी गए थे, जहां जोरदार नारों के साथ उनका स्वागत किया गया था। रजनीकांत पिछले शुक्रवार की सुबह अमेरिका से लौटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications