30 नवंबर को रजनीकांत करने जा रहे अहम बैठक, तमिलनाडु चुनाव को लेकर हो सकता है ऐलान

नई दिल्ली: तमिलनाडु में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। जिसको लेकर एक्टर रजनीकांत सोमवार को अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में उनकी पार्टी रजनी मक्कल मंद्रम के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। साथ ही इस बात को लेकर भी फैसला होगा कि अगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी हिस्सा लेगी या नहीं। हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ कि बैठक में रजनीकांत खुद आएंगे या फिर ये बैठक वुर्चुअल माध्यम से आयोजित की जाएगी।

तमिलनाडु

जानकारी के मुताबिक रजनी मक्कल मंद्रम के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों को 30 नवंबर को चेन्नई आने को कहा गया है। साथ ही उनसे कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह भी संगठन ने किया है। चेन्नई में ही सोमवार को सभी सदस्य बैठक करेंगे। इस दौरान रजनीकांत खुद सदस्यों से चुनाव को लेकर उनके विचार जानेंगे। इस बैठक के बाद ही राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने से संबंधित फैसला लिया जाएगा। अब तमिलनाडु चुनाव में एक साल से कम का वक्त बचा है, ऐसे में रजनीकांत के फैन्स उनके चुनावी ऐलान का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

वायरल हुई थी फेक चिट्ढी
कुछ दिन पहले रजनीकांत के नाम से एक फेक चिड्ढी वायरल हुई थी, जिसमें उनके राजनीति छोड़ने की बात कही गयी थी। इसके बाद रजनीकांत ने खुद ट्वीट कर सफाई दी थी। उन्होंने लिखा कि मेरे स्वास्थ्य और डॉक्टरों की सलाह के बारे में जो जानकारी चिट्ठी में लिखी है, वो सही है। मैं अपने 'मंदरम' के साथियों के साथ इस बारे में चर्चा करूंगा और वक्त आने पर राजनीतिक से संबंधित घोषणा करूंगा।

खराब तबीयत की वजह से नहीं निकलते बाहर
दरअसल 2011 में रजनीकांत ने अपनी किडनी का सिंगापुर में इलाज करवाया था। इसके बाद उन्होंने 2016 में अमेरिका के एक अस्पताल में किडनी का ट्रांसप्लांट करवाया। इस वजह से उनकी इम्युनिटी पावर बहुत ज्यादा कम है। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि जब कोरोना वायरस की वैक्सीन आ भी जाएगी तो भी रजनीकांत का बाहर निकलना मुश्किल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+