केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया ऐलान, सुपरस्‍टार रजनीकांत को मिलेगा ये बड़ा पुरस्कार

नई दिल्‍ली। सुपरस्टार रजनीकांत को 50वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में आइकॉन ऑफ दि गोल्डन जुबली आईएफएफआई 2019 से अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस शनिवार को यह घोषणा की। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय सिनेमा में अपने अतुल्य योगदान के लिए रजनीकांत को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने किया ऐलान, सुपरस्‍टार रजनीकांत को मिलेगा ये बड़ा पुरस्कार

आईएफएफआई (IFFI) का ये 50वां वर्ष है और इसका आयोजन गोवा में किया गया है। इस मौके पर यहां फिल्म और राजनीति से जुड़ी कई दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा, "बीते कई वर्षों से भारतीय सिनेमा में अपने महान योगदान के लिए श्री रजनीकांत को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आइकॉन ऑफ गोल्डन जुबिली के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। हाल ही में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन को यहां उनके सबसे प्रभावशाली फिल्मों के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसी के साथ यहां 76 देशों से तकरीबन 200 फिल्में यहां स्क्रीन की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+