Tuticorin Protest: रजनीकांत ने मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख मुआवजे का किया ऐलान
नई दिल्ली। अभिनेता से नेता बने साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने तूतीकोरिन में स्टरलाइट प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल हुए लोगों से बुधवार को अस्पताल जाकर मुलाकात की। रजनीकांत ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। उन्होंने कहा, 'मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता लेकिन सरकार को सावधान रहना चाहिए। लोग देख रहे हैं। यह सरकार के लिए एक सबक है।' इस दौरान उन्होंने पुलिस फायरिंग की इजाजत देने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
रजनीकांत ने पीड़ितों पर हुए अत्याचार का विरोध किया और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया। पीड़ितों और पीड़ितों के परिजनों ने रजनीकांत को उनके साथ हुई बर्बर हिंसा के बारे में भी बताया। रजनीकांत ने कहा कि पुलिस फायरिंग में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए। अभी के लिए तो सरकार की कार्रवाई संतोषजनक है, लेकिन राज्य सरकार को जरूरत पड़ने पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। गौरतलब है कि रजनीकांत ने इससे पहले पुलिस फायरिंग के अगले दिन भी एक वीडियो संदेश जारी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।

आपको बता दें कि 22 मई को तूतीकोरिन के 18 गांव के हजारों लोग स्टरलाइट कॉपर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध के दौरान प्रदर्शनकारियों ने तूतीकोरिन कलेक्ट्रेटा का घेराव किया। प्रदर्शन कारियों को रोकने के लिए पुलिस ने पहले लाठी चार्ज किया। पुलिस द्वारा लाठी चार्ज होने पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद हिंसा बढ़ती चली गई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग कर दी जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications