क्या इस्तीफा देने वाले हैं राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष, निखिल वागले?

Rajdep, Sagarika, Nikhil
बेंगलुरु। हाल ही में न्यूज चैनल आईबीएन 7 के आशुतोष ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन की, तो यह खबर देश भर में चर्चा का विषय बन गई। ऐसी ही चर्चा एक बार फिर गर्म होने वाली है, क्योंकि देश के तीन जाने माने पत्रकार अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके नाम हैं आईबीएन 7 के पत्रकार राजदीप सरदेसाई, सागरिका घोष और निख‍िल वागले। अभी तक इस खबर की अध‍िकारिक पुष्ट‍ि नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो तीनों ने कंपनी को इस्तीफे सौंप दिये हैं, जो अभी तक मंजूर नहीं हुए हैं। और हां खबर की सुगबुगाहट खुद इनके ट्वीट्स में भी दिखायी देती है।

ट्व‍िटर पर ऐक्ट‍िव रहने वाले चार पांच नामचीन लोगों के ट्वीट्स को गौर से पढ़ें तो आप को भी विश्वास हो जायेगा कि ये लोग इस्तीफे देने वाले हैं। यह खबर बंद शब्दों में ब्रेक की मिहिर शर्मा ने जो बिजनेस स्टैंडर्ड के कॉलम्निस्ट हैं। उन्होंने लिखा, "मैंने सुना है कि सीएनएन-आईबीएन में तीन बड़े इस्तीफे सौंप दिये गये हैं।"

इसके बाद अचानक खलबली मची और फिर राजदीप सरदेसाई का ट्वीट आया, "तेरी गलियों में न रखेंगे कदम, आज के बाद।"

सागरिका घोष ने ट्वीट किया, मेरे जाने की खबर अतिशयोक्तिपूर्ण है। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद लगेगा कि सागरिका इस बात का खंडन कर रही हैं।

लेकिन उनका यह ट्वीट साफ दर्शा रहा है कि सागरिका जल्द ही स्वतंत्र पत्रकार बनने वाली हैं। और यह भी स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है कि कहीं न कहीं उनकी स्वतंत्रता पर प्रहार हो रहा है।

सागरिका ने यहां पर लिखा है कि जल्द ही दुनिया वाले स्वतंत्र पत्रकार की कहानी सुनेंगे।

निख‍िल वागले के इस ट्वीट में भी आप देख सकते हैं कि वो कहीं न कहीं अपने काम में असहज महसूस कर रहे हैं। और एक पंछी की तरह उड़ने के लिये छटपटा रहे हैं।

मोदी पर क्या कह गये रादीप

अच्छा हुआ यह बात राजदीप सरदेसाई ने मंच से नहीं कही, टीवी सेट पर नहीं कही, वरना उनके ख‍िलाफ देश भर में प्रदर्शन होते। जी हां हम उसी ट्वीट की बात कर रहे हैं, जो राजदीप ने नरेंद्र मोदी के ऊपर किया। उन्होंने अपने ट्वीट में नमो की तुलना नीमो से कर दी। नीमो एक पालतु जानवर का नाम है।

अपनी गलती का अहसास राजदीप को थोड़ी ही देर में हो गया इसीलिये उन्होंने माफीनामा भी ट्वीट के रूप में प्रस्तुत किया।

नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करने पर राजदीप के ख‍िलाफ ट्व‍िटर पर ट्रेंड भी चला। उनके ख‍िलाफ तमाम लोगों ने भड़ास निकाली। खैर भड़ास जो भी हो, लेकिन यह लगभग साफ हो गया है कि देश के तीन पत्रकार नई पारी की की प्लानिंग कर रहे हैं। अभी यह तय नहीं हुआ है कि आप तीनों कोई और चैनल ज्वाइन करेंगे या फिर राजनीति में आयेंगे, लेकिन यह बात पक्की है कि जहां भी जायेंगे, कुछ नया करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+