गुब्बारे बेचने वाली राजस्थानी लड़की का चला जादू, एक फोटोग्राफर ने ऐसे बदल दी किस्मत
नई दिल्ली, 07 मार्च: सोशल मीडिया के इस आधुनिक दौर में एक तस्वीर आपकी जिंदगी बदल सकती है। सोशल मीडिया या इंटरनेट में आज के वक्त में इतनी ताकत है कि वो किसी को भी रातों-रात स्टार बना सकती हैं। जिसके कई उदाहरण हमारे सामने है। अब एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है, जहां केरल में गुब्बारे बेचने वाली एक लड़की रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। केरल की इस लड़की की फोटोज ने अब उसे देखते ही देखते सोशल मीडिया स्टार बना दिया है। आखिर कैसे हुईं ये इतनी पॉपुलर जानिए...

गुब्बारे बेचने वाली लड़की बनी स्टार
बीते दिनों पहले केरल का रहने वाला एक दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का सोशल मीडिया सेंसेशन बनकर उभरा था कि अब एक और लड़की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, केरल में एक गुब्बारे बेचने वाली लड़की किस्बू की अचानक किस्मत बदल गईं और अब वो सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है। मेले या मंदिरों के बाहर गुब्बारे बेचने वाली किस्बू की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लोग उसकी तस्वीरों को काफी पसंद करने लगे हैं।

कन्नूर के अंडालूर कावु फेस्टिवल में मिली किस्बू
दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर किस्बू की फोटोज सामने आई थी। जहां वो केरल में एक मंदिर के बाहर गुब्बारे बेच रही थी। अब किस्बू की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें उनका मेकओवर लोगों को काफी प्रभावित कर रहा है। जिसे देख एकबारगी आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। यह सब तब शुरू हुआ जब यह पय्यान्नूर के फोटोग्राफर अर्जुन कृष्णन ने कन्नूर के अंडालूर कावु फेस्टिवल में गुब्बारे बेचने वाली लड़की को देखा था।

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई फोटो
उस दौरान किस्बू गुब्बारों और रोशनी के बीच खड़ी थी, और उसने सोचा कि यह एक अच्छी तस्वीर बन जाएगी। इस तरह से राजस्थानी परिवार की लोक लड़की (folk girl) की तस्वीर का जन्म हुआ, जो उत्सुकता से कैमरे को देख रही थी। जब उसने लड़की और उसकी मां को तस्वीर दिखाई, तो वे खुश हो गए। दो दिन बाद अर्जुन ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की तो लोगों का जबरदस्त रिएक्शन मिला।

मेकओवर फोटो सेशन ने उड़ाए होश
अर्जुन के दोस्त श्रेयस ने भी किस्बू की फोटो खींची। किस्बू की वो मुस्कुराती हुई तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसके तुरंत बाद अर्जुन ने किस्बू को अपने साथ एक मेकओवर फोटो सेशन शूट करने के लिए बुलाया। स्टाइलिस्ट रेम्या की मदद से अर्जुन ने किस्बू की कुछ प्यारी तस्वीरें शूट की। रेम्या ने केरला सेट मुंडू और पारंपरिक ज्वैलरी के साथ उन्हें एक शानदार मलयाली मेकओवर दिया था। इस मेकओवर को ना सिर्फ खूब सराहा गया, बल्कि किस्बू को ढेर सारे ऑफर्स भी मिले।

छोटी उम्र में पिता का उठ गया था साया
किस्बू का पूरा नाम किसबो मोल है, जो केरल के एक छोटे से गांव में रहती है। किस्बू अपने परिवार का गुब्बारे बेचकर पेट पालती है। किस्बू ने छोटी उम्र से ही काफी मुश्किल झेली है। किस्बू के पिता उनको छोटी उम्र में छोड़कर चले गए थे, जिसके बाद परिवार को उसने संभाला, इसी वजह से वो छोटी उम्र से ही गुब्बारे बेचने को मजबूर हो गई। लेकिन अब किस्बू की वायरल हुई फोटोज ने उसकी लाइफ ही बदलकर रख दी।
Photo Credit- Arjun krishnan and Photo man Instagram
-
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट?












Click it and Unblock the Notifications