कल आएंगे 3 लोकसभा और 2 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम
rajasthan, rajasthan by election,ajmer by election,alwar by election,rajasthan,ajmer,alwar, राजस्थान उपचुनाव,अजमेर उपचुनाव,अलवर उपचुनाव,राजस्थान,अजमेर,अलवर,पश्चिम बंगाल उपचुनाव, पश्चिम बंगाल, उपचुनाव
नई दिल्ली। कल यानी 1 फरवरी को राजस्थान के अजमेर और अलवर की लोकसभा सीट, मंडलगढ़ विधानसभा सीट और पश्चिम बंगाल की उलुबेरिया लोकसभा सीट,नोआपाड़ा विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के परिणाम आएंगे। बता दें कि इन सीटों पर 29 जनवरी को मतदान किए गए थे। बता दें कि अजमेर में 65.33 फीसदी मतदान हुआ था। अलवर लोकसभा क्षेत्र में 57 फीसदी मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 70 फीसदी मतदान हुआ था। इन चुनावों को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में राजस्थान में करणी सेना के बवाल के बाद बीजेपी के मतों पर फर्क पड़ सकता है। आपको बता दें कि अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ. करण सिंह यादव और बीजेपी के डा. जसवंत यादव आमने-सामने हैं तो वहीं अजमेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और बीजेपी के रामस्वरूप का क़ॉा मुकाबला है तो वहीं मांडलगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के शक्ति सिंह और कांग्रेस के विवेक धाकड़ के बीच कड़ी टक्कर है।

लाल सलाम से भाजपा की टक्कर
वहीं चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक पश्चिम बंगाल के उल्बेरिया लोकसभा क्षेत्र में 76 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि नोवापाड़ा विधानसभा सीट पर 75.3 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों सीटों पर, भाजपा और सीपीआई-एम में टक्कर है।

अलवर में कांग्रेस का पलड़ा मजबूत रहा है
राजस्थान के अजमेर लोकसभा सीट जहां बीजेपी के दबदबे वाली रही है तो हीं, अलवर में कांग्रेस का पलड़ा मजबूत रहा है। अलवर जिले में 16 लाख से अधिक मतदाता हैं। इस लोकसभा सीट के तहत आठ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इस लोकसभा सीट पर यादवों का दबदबा रहा है। यादवों के अलावा अलवर में मेव समाज के 2 लाख 60 हजार, एससी के करीब 3 लाख 30 हजार, जाट एक लाख 20 हजार, मीणा 1 लाख 15 हजार, ब्राह्मण 1 लाख, वैश्य 1 लाख, 85 हजार पुरुषार्थी, गुर्जर 70 हजार, राजपूत 45 हजार और 65 हजार माली वोटर हैं।

मांडलगढ़ सीट पर करीब ढाई लाख मतदाता
मांडलगढ़ सीट पर करीब ढाई लाख मतदाता हैं। इनमें ब्राह्म्ण सबसे ज्यादा हैं, जबकि मुस्लिम वोटर भी करीब 20 हजार हैं। इसके अलावा गुर्जर करीब 13 हजार, SC के 27 हजार, राजपूत करीब 10 हजार, मीणा 8 हजार और वैश्य समाज के 8 हजार वोटर हैं।












Click it and Unblock the Notifications