'इंदिरा, राजीव ने जो करना था किया, हर मीटिंग में इसे ना दोहराए', कांग्रेस नेताओं को राहुल की कड़वी बात

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के दौसा में है, जहां एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि नेहरू, इंदिरा, राजीव जी ने जो करना था वो किया, मीटिंग में इसका जिक्र ना करें।

Rahul gandhi

Rahul gandhi Bharat Jodo Yarta in Rajasthan: तमिलनाडु से शुरू होकर राजस्थान पहुंचने वाली कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है। फिलहाल राहुल गांधी की पदयात्रा राजस्थान के दौसा जिले में पहुंच गई है, जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। अपने बयान में राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के उस बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें डोटासरा ने राहुल गांधी की तुलना महात्मा गांधी से कर दी।

'गांधी जी और मेरी तुलना की बिल्कुल गलत'

दरअसल, राहुल गांधी बुधवार शाम को 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान दौसा के बगड़ी में नुक्कड़ सभा को संबाेधित कर रहे थे। इस दौरान अपने बयान में राहुल गांधी ने कहा, "अभी डोटासरा जी ने गांधी जी और मेरी तुलना की, यह बिल्कुल गलत है। गांधी जी की जगह कहीं और है और मेरी जगह कहीं और है, और तुलना करनी नहीं चाहिए। क्योंकि वो महान व्यक्ति थे। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी देश की आजादी के लिए दी। 10-12 साल जेल काटी, तो उनकी जगह कोई और भर नहीं सकता है। और उनके साथ मेरा नाम भी नहीं लेना चाहिए।"

कांग्रेस के नेताओं को राहुल की नसीहत

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके उन्होंने पार्टी के नेताओं को एक नसीहत भी दी। अपने बयान में राहुल ने कहा, "मैं मेरे कांग्रेस पार्टी के मित्रों से थोड़ी कड़ी बात कहना चाहता हूं, जो राजीव गांधी जी ने किया, इंदिरा गांधी जी ने किया वे शहीद हुए, उन्होंने जो करना था वो किया और अच्छा किया। मगर कांग्रेस पार्टी को हर मीटिंग में यह दोहराना नहीं चाहिए। देखिए महात्मा गांधी जी ने जो किया, वो कर दिया। जो इंदिरा गांधी जी ने, नेहरू जी ने, राजीव गांधी जी ने, सरकार पटेल जी ने जो किया कर दिया। वो अच्छा है। मगर हमें ये बोलना चाहिए हम जनता के लिए क्या करने जा रहे हैं।"

यात्रा को हुए 98 दिन

आपको बता दें कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाली 'भारत जोड़ो यात्रा' 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, 12 राज्यों से होकर गुजरेगी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी। यात्रा 150 दिनों तक चलेगी, जो लगभग 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अभी राहुल गांधी राजस्थान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+