Rajasthan Political Crisis: बीटीपी विधायक ने शेयर किया Video, कहा-हमें कैद कर लिया है
जयपुर। राजस्थान में इस वक्त सियासी पारा चरम सीमा पर है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी शह मात का खेल जारी है, सचिन पायलट के विद्रोह से सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी पर संकट मंडरा रहा है, तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए सचिन पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद और उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया है, साथ ही पायलट समर्थक मंत्रियों को भी हटाया गया है.सचिन पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को मंत्रिमंडल से बाहर निकाला गया है।
Recommended Video

तो इसी बीच भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायक राजकुमार रोत ने अपना एक वीडियो जारी करके पुलिस प्रशासन की दादागिरी की बात कही है, उन्होंने वीडियो में कहा है कि हमें एक तरह से कैद करके रखा गया है। हमारे चारों तरफ पुलिस को लगा दिया गया है और निकलने नहीं दिया जा रहा है, हमारी कार की चाभी भी ले ली है, राज्य में जो संकट पैदा हुआ है, उसमें हर कोई यही कह रहा है कि मेरे साथ चलो, मेरे साथ चलो, हमें कहीं जाने नहीं दिया जा रहा है।
भारतीय ट्राइबल पार्टी ने दिया अशोक गहलोत को झटका
मालूम हो कि भारतीय ट्राइबल पार्टी ने भी सीएम अशोक गहलोत को झटका दिया है, पार्टी ने अपने 2 विधायक राजकुमार रोत और रामप्रसाद डिंडोर को व्हिप जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आप दोनों को आदेश दिया जाता है कि राजस्थान के वर्तमान राजनीतिक संकट में आप विधान सभा के फ्लोर टेस्टिंग में कांग्रेस और बीजेपी में से किसी को वोट नहीं देंगे और ना ही सचिन पायलट या अशोक गहलोत को वोट देंगे, मालूम हो कि राम प्रसाद डिंडोर सागवाड़ा, डिंडोर सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, जबकि राजकुमार रोत, जो कि चौरासी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं, आपको बता दें कि बीटीबी के ये दोनों विधायक पार्टी के आदेश से पहले अशोक गहलोत के साथ थे।
सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सचिन पायलट भ्रमित होकर बीजेपी के जाल में फंस गए और कांग्रेस सरकार गिराने में लग गए, पिछले 72 घंटे से कांग्रेस आलाकमान ने सचिन पायलट और अन्य नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की, कांग्रेस की ओर से लगातार सचिन पायलट को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने लगातार हर बात को नकारा, इसलिए उन्हें सभी पदों से हटाए गया है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications