30 नवंबर को आएंगे सभी 5 राज्यों के एग्जिट पोल, Oneindia Hindi पर देखिए सभी Exit Poll के नतीजे
Assembly Election 2023 Exit Poll: 30 नवंबर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव की वोटिंग पूरी होने के बाद पांच राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो जाएंगे। 30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में किस पार्टी की सरकार बन सकती हैं। इसके अनुमान एग्जिट पोल के नतीजे बताएंगे।
वैसे तो सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को काउंटिंग के बाद साफ हो जाएंगे, लेकिन उससे पहले 30 नवंबर को तमाम न्यूज चैनल्स सर्वे एजेंसियों के साथ एग्जिट पोल पेश करेंगे, जो गुरुवार शाम से आना शुरू होंगे। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि किस प्रदेश में नई सरकार किस पार्टी बनेगी।

4 राज्यों में काउंटिंग का इंतजार, तेलंगाना में होगी वोटिंग
चार राज्य राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में वोटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं कल यानी गुरुवार को तेलंगाना की 119 सीटों पर मतदान होगा।
सबसे पहले मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। इसी के साथ छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर भी वोटिंग हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 70 सीटों पर मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों के साथ 17 नवंबर को मतदान हुआ।
राजस्थान की कुल 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान हुआ, एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की मौत के चलते वहां चुनाव स्थगित करना पड़ा। इस बार 75.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। इससे पहले 2018 में प्रदेश में हुआ था 74.71 प्रतिशत मतदान हुआ था।
ऐसे देख सकते हैं एग्जिट पोल के नतीजे?
30 नवंबर को शाम 6 बजे के बाद वनइंडिया हिंदी पर आप सभी पांच राज्यों (राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरन ) के एग्जिट पोल के लाइव अपडेट के अलावा, एग्जिट पोल से संबंधित जानकारी को Oneindia Hindi App और oneindia.com पर पढ़ और देख सकते हैं।
जहां आपको सभी एग्जिट पोल का औसत यानी पोल ऑफ पोल्स में किसकी सरकार कहां बन सकती है। इसकी भी सटीक जानकारी मिलेगी। वहीं ओपिनियम पोल और एग्जिट पोल में समीकरण कितने बदले ये भी आपको बताएंगे।












Click it and Unblock the Notifications