Photo वायरल: राजस्थान के मंत्री ने सीएम के पोस्टर के पास किया पेशाब, बगल में चल रही थी बीजेपी की रैली
Recommended Video

जयपुर। राजस्थान के एक मंत्री को उस वक्त शर्मींदगी का सामना करना पड़ा जब सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करते हुए उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। राजस्थान सरकार में मंत्री और भाजपा नेता शंभू सिंह खातेसर इस वायरल तस्वीर में एक दीवार के पास पेशाब करते हुए दिखाई दे रहे है। बीजेपी मंत्री जहां पेशाब कर रहे हैं, उसी दीवार पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का पोस्टर भी लगा है। बताया जा रहा है कि उस वक्त बीजेपी की रैली भी बगल में ही चल रही थी।

खुले में पेशाब करते दिखाई दिए राजस्थान के मंत्री
फोटो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद शंभू सिंह खेतासर की किरकिरी होने लगी। इसको लेकर जब विवाद बढ़ने लगा तो बीजेपी मंत्री ने अपना बचाव करते हुए कहा कि खुले में पेशाब करना पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने सीएम के पोस्टर के पास पेशाब करने की घटना से साफ तौर पर इनकार किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
शंभू सिंह खेतासर द्वारा इस प्रकार खुले में पेशाब करने को लेकर सोशल मीडिया पर स्वच्छ भारत अभियान का मजाक बनाया जाने लगा। कई लोगों ने बीजेपी मंत्री की तीखी आलोचना भी की जिसके बाद खातेसर स्वच्छ भारत अभियान का बचाव करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि खुले में शौच करना और पेशाब करना दो अलग-अलग चीजें हैं।

खेतासर ने किया अपना बचाव
बीजेपी मंत्री ने कहा कि खुले में शौच से कई बीमारियां होती हैं, जबकि खुले में पेशाब करना कोई बहुत बड़ा मामला नहीं है, जब तक इसे एकांत मे किया जाए। शंभू सिंह खेतासर ने अपना बचाव करते हुए कहा, 'जिस इलाके में मैंने पेशाब किया, वह जगह पूरी तरह एकांत थी।












Click it and Unblock the Notifications