राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, CM गहलोत ने ट्वीट कर कही ये बात

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा हुए कोरोना संक्रमित, CM गहलोत ने ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। (Raghu Sharma tests positive Covid-19) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर रघु शर्मा के जल्द ठीक होने की कामना की है। अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा है, ''मैं अपने साथी मंत्री के कोरोना रिकवरी की कामना करता हूं।'' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अशोक गहलोत ने भी रघु शर्मा से फोन पर बात कर उनका हालचाल भी जाना है।

raghu sharma

रघु शर्मा अपने संपर्क में आए लोगों को जांच करवाने को कहा

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने अपने कोरोना रिपोर्ट को लेकर ट्वीट करते हुए कहा है, ''कोरोना के शुरुआती लक्षण आने पर मैंने अपना टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।''

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रघु शर्मा को फिलहाल आरयूएचएस (RUHS) हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। रघु शर्मा के साथ-साथ उनके सारे निजी स्टाफ की भी अब RUHS में कोरोना जांच होगी।

राजस्थान में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

पिछले कुछ दिनों से राजस्थान में कोरोना वायरस के मामले में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए वहां नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। हालांकि राजस्थान के 8 ही जिलों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। जहां रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक निकलने पर पाबंदी है।

राजस्थान में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,43,936 है। वहीं मरने वालों लोगों की संख्या 2,163 है। राज्य में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 23,190 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+