अजमेर में हाइवे के पास 20 वर्षीय लड़की की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, युवती के बाएं हाथ पर लिखी ये बात

अजमेर में हाइवे के पास 20 वर्षीय लड़की की अधजली लाश मिलने से हड़कंप, युवती के बाएं हाथ पर लिखी ये बात

अजमेर: Rajasthan Ajmer News: राजस्थान के अजमेर जिले में हाइवे के पास एक 20 साल की लड़की की अधजली लाश पुलिस को बरामद हुई है। (Half-burnt body of woman in Ajmer) इस घटना के बाद से आस-पास इलाकों में हड़कंप मच गया है। अजमेर के पुलिस अधीक्षक (एसपी), कुंवर राष्ट्रदीप ने कहा, "इस उम्र की किसी भी महिला के आस-पास के इलाकों में लापता होने की कोई सूचना हमारे पास नहीं आई है, इसलिए शायद इसे किसी अन्य क्षेत्र से यहां लाया गया था।" फिलहाल पुलिस शिनाख्त करने में लगी हुई है। महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Rajasthan Ajmer

युवती के बाएं हाथ पर लिखा पायल

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवती के बाएं हाथ पर पायल लिखा हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि लड़की का नाम पायल हो सकता है। पुलिस का अनुमान है कि लड़की को किसी अन्य इलाके से यहां लाया गया है और फिर यहां लाकर पेट्रोल डालकर जलाया गया है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल अधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टी नहीं की है।

लड़की की लाश बुधवार (4 नवंबर) की सुबह नेशनल हाइवे-79 के नसीराबाद देराठू चौराहे के पास लोगों को दिखी। लाश दिखते ही सहसे पहले पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्राइम सीन को सील कर दिया है। लड़की जींस पहनी हुई है, उसके पैर पर एक टैटू भी बना हुआ है और काले रंग का धागा बंधा हुआ है।

हाइवे पर लगी सीसीटीवी की जांच में लगी पुलिस

पुलिस आस-पास के इलाके में लगी सीसीटीवी की जांच कर रही है। पुलिस को इस बात का पूरा शक है कि महिला को यहां किसी अन्य इलाके से लाया गया है। फिलहाल पुलिस और एफएसएल टीम सबूत जुटाने में लगे हुए हैं।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में लूटपाट कर दो महिलाओं की हत्या अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में हुई है। इलाके के सरपंच पति चंद्रभान सिंह गुर्जर का कहना है कि इस इलाके में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग गया है। आये दिन लूटपाट और चोरी हो रही है। चंद्रभान सिंह गुर्जर ने कहा, दो दिन में दो महिलाओं की लाश मिलने से लोग खौफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+