राजस्थान: हिंसक हुआ गुर्जर आंदोलन, पुलिस के 3 वाहन आग के हवाले, 4 जवान घायल

जयपुर। सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 5 फीसदी आरक्षण की मांग को लेकर पिछले तीन दिनों से चल रहा गुर्जर आंदोलन अब हिंसक हो चुका है। धौलपुर जिले में रविवार को गुर्जर आंदोलन में गोलियां चली हैं और पुलिस के तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है। रेल की पटरियों पर डेरा डाले बैठे राजस्थान के गुर्जर समुदाय की वजह से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंसक हुआ गुर्जर आंदोलन, 4 जवान घायल, 3 वाहन आग के हवाले

धौलपुर एसपी अजय सिंह ने मीडिया को बताया कि कुछ बदमाशों ने आंदोलन को हिंसक बनाने के लिए 8-10 राउंड गोलियां चलाई हैं। वहीं, आगरा-मोरेना वाइवे भी आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया है। आंदोलनकारियों ने एक बस और पुलिस के तीन वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया है। एसपी ने कहा कि आंदोलन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पथराव भी किया है, जिससे 4 जवान घायल। प्रदर्नशनकारियों को रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया है।

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सवाई माधोपुर जिले के रेलवे ट्रैक पर जमा प्रदर्शनकारी इस आंदोलन को हवा दे रहे हैं। रविवार को सरकार के एक प्रतिनिधि मंडल पर बैंसला से बातचीत की थी, लेकिन कोई बात नहीं बन पाई।

गुर्जर आंदोलन की वजह से उत्तरी रेलवे को 10 फरवरी को कोटा डिवीजन की 18 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं। वहीं, 10 फरवरी को इसी रूट की 13 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और 11 फरवरी को भी 5 ट्रेनों को डायवर्ट किया जाएगा। इस आंदोलन की वजह से बाकि की ट्रेनें भी कैंसिल करनी पड़ रही है। एएनआई न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 फरवरी को 10 ट्रेनें, 12 फरवरी को 12 ट्रेनें और 13 फरवरी को 15 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+