राजस्थान के राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री का Twitter अकाउंट हैक, अरबी में किया ट्वीट
जयपुर, 23 जनवरी: पिछले कुछ महीनों से लगातार ट्विटर अकाउंट हैक करने की वारदातें हो रही है। वहीं अब एक बार फिर ऐसा ही मामला सामने आया है। इस बार हैकर्स ने राजस्थान के राज्यपाल के ट्विटर अकाउंट को अपना निशाना बनाया है। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है, जिसके बाद अरबी भाषा में ट्वीट किया गया है।
Recommended Video

राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्रा का ट्विटर अकाउंट रविवार को हैक कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक हैकर ने @KalrajMishra हैंडल से अरबी भाषा में एक ट्वीट भी पोस्ट किया है। फिलहाल अकाउंट को रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में कुछ घंटे पहले राज्यपाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को लेकर ट्वीट किया था।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भी अकाउंट हैक
इसके अलावा हैकर्स ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के भी ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर लिया है, जिसकी मंत्री ने शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक राव इंद्रजीत सिंह के ट्विटर हैंडल से भी अरबी भाषा में ट्वीट किया गया है, जैसा की कलराज मिश्र की आईडी से किया गया था। दोनों ट्वीट एक जैसे दिखाई दे रहे हैं। इधर, सिंह ने इस मामले के खिलाफ टि्वटर और टेलीकॉम मिनिस्ट्री में शिकायत दर्ज कराई है।
भूपिंदर सिंह हुड्डा के साथ भी हुआ ऐसा
इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा का अकाउंट भी हैक कर लिया गया था, उनके ट्विटर यूजरनेम को हैकर्स ने '@iLoveAlbaik' में बदल दिया गया था।
NDRF के ट्विटर हैंडल से भी की छेड़छाड़
इसी तरह की एक घटना में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का ट्विटर हैंडल शनिवार 22 जनवरी को हैक कर लिया गया था। एनडीआरएफ इस मामले की जांच कर रही है। एनडीआरएफ के डीजी अतुल करवाल के मुताबिक अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications