राजस्थान सरकार ने 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा को किया रद्द
नई दिल्ली, 03 जून। कोरोना के चलते केंद्र सरकार ने सीबीएसई और आईसीएससी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया था।केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब एक के बाद एक कई राज्य भी प्रदेश में 12वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार ने भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा को रद्द करने का ऐलान किया है, इसके बाद राजस्थान की सरकार ने भी 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षा को रद्द कर दिया है। बुधवार की शाम को कैबिनेट की बैठक में कोरोना महामारी के चलते 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

बुधवार को हुई प्रदेश की कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा व कई वरिष्ठ शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों के हित में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर 12वीं की परीक्षा नहीं कराने का फैसला लिया गया है। छात्रों को किस आधार पर अंक दिए जाएंगे इसपर जल्दी ही राजस्थान बोर्ड और शिक्षा विभाग के अधिकारी तय करेंगे। यही नहीं अगर कोई छात्र अंक दिए जाने की प्रक्रिया से असंतुष्ट हैं तो उन्हें भी सीबीएसई की तर्ज पर परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा।
Recommended Video
शिक्षा मंत्री ने कहा कि बैठक के दौरान परीक्षा को रद्द किए जाने का फैसला लिया गया, साथ ही किस तररह से छात्रों को अंक दिए जाएंगे इसपर भी चर्चा की गई है। आने वाले समय में जल्द ही इसको लेकर विस्तृत रणनीति तैयार कर ली जाएगी। गौर करने वाली बात है कि राजस्थान बोर्ड में इस साल 10वीं और 12वीं के कुल 21.58 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। 10वीं में तकरीबन 12 लाख छात्र तो 12वीं में तकरीबन 9 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था। बता दें कि छात्रों के अभिभावक भी काफी समय से परीक्षा को रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications