टायर फटने से स्पाइस जेट विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, देखें VIDEO
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में स्पाइस जेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है। लैंडिंग अप्रोच के दौरान पता चला कि विमान के टायर फट चुका है। जो जानकारी मिल रही है कि उसके मुताबिक स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-58 दुबई से जयपुर आ रही थी। दुबई से टेकऑफ के दौरान ही विमान का टायर फट गया था। विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर दूसरे प्रयास में लैंड कराया गया।

पहले में विमान को लोअर पास से निकाला गया। विमान को रनवे से करीब 100 फीट ऊंचाई से होकर गुजारा गया। इस दौरान इंजीनियर्स ने दूरबीन से विमान का टायर देखा और फिर दूसरे प्रयास में विमान को लैंड कराया गया। विमान में 189 यात्री सवार थे जो बिल्कुल सुरक्षित हैं।












Click it and Unblock the Notifications