राजस्थान में दलित युवक की हत्या के बाद परिवार ने लगाया सनसनीखेज आरोप

नई दिल्ली। राजस्थान के भिवाड़ी जिले में 17 साल के दलित युवक की हत्या के बाद परिवार ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने एक और दलित लड़के नीरज जाटव की हत्या को देखा था। परिवार ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जोकि गुर्जर समुदाय के हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि अजय जाटव को जिंदा जला दिया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के बारे में कुछ नहीं कहा है और ना ही किसी के नाम को एफआईआर में दर्ज किया है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तार भी नहीं हुई है।

murder

अलवर में किशनगढ़ के सीओ गिरधारीलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम हो गया है, लेकिन अभी यह कहना संभव नहीं है कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या। अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, हम इस मामले की जांच कर रहे हैं, दो आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज किए गए हैं और उन्हे हिरासत में ले लिया गया है। अजय के परिवार ने अपनी शिकायत में जाटव समुदाय के एक वकील का नाम भी संदिग्ध के तौर पर शामिल किया है, उन्होंने आरोप लगाया है कि उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं।

अजय के भाई हरिकृष्णन ने अपनी शिकायत में कहा है कि मेरा भाई अपने दोस्तत नीरज की हत्या का चश्मदीद था और उसने उसे बचाने की कोशिश की थी, इसीलिए उसे गुर्जर समुदाय के लोगों ने जिंदा जला दिया गया। हमे शक है कि स्थानी काउंसलर के पति धर्मवीर जाटव भी इसमे शामिल है क्योंकि मैंने उन्हे गुर्जर समुदाय के लोगों को पैसा बांटते हुए देखा है। अजय का शव सोमवार का उस जगह से 250 मीटर दूर पाया गया था, जहां इसकी पिटाई की गई थी। उसकी होली के दिन पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+