राजस्थान की सियासी जंग: CM गहलोत ने कहा-राज्यपाल संवैधानिक पद पर हैं उन्हें बोल्ड फैसले लेने चाहिए

राजस्थान की सियासी जंग: CM गहलोत ने कहा-राज्यपाल संवैधानिक पद पर हैं उन्हें बोल्ड फैसले लेने चाहिए

नई दिल्ली। राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच शुरु हुआ सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अशोक गहलोत का खेमा विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रहा है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके विधायक राजभवन के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने साफ-साफ कहा है कि जब तक राज्यपाल से मिलकर उन्हें पत्र नहीं सौंपेंगे तब तक वो राजभवन के बार ही रहेंगे।

Recommended Video

    Rajasthan High Court के फैसले के बाद बोले Ashok Gehlot ने Governor पर लगाए ये आरोप | वनइंडिया हिंदी
     Rajasthan Crisis: CM Ashok Gehlot said I am sure that Governor will not come under any pressure, he will make a decision.

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल किसी दवाब में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के आग्रह के बावजूद राज्यपाल विधानसभा का सत्र नहीं बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि विधानसभा सत्र जल्द शुरू होगी। उन्होंने कहा कि हम यहां बैठे हैं और तब तकक धरना देंगे जब तक कि राज्यपाल को पत्र सौंप नहीं देते। उन्होंने कहा कि इसके बाद हम आगे के कदम की चर्चा करेंगे।

    उन्होंने कहा कि यहां उल्टी गंगा बह रही है। हम कह रहे हैं कि बहुमत साबित करने के लिए हम विधानसभा का सत्र बुलाना चाहते हैं, लेकिन हमारे हमें ऐसा करने नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल जी से अनुरोध किया है कि वो विधानसभा सत्र बुलाएं। उन्होंने ये भी संकेत देते हुए कहा कि वो बिना ऊपर के फैसले के इसे रोक नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल संवैधानिक पद पर हैं उन्हें बोल्ड फैसले लेने चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+