राजस्थान:केंद्र को पार्टी बनाने की पायलट गुट की याचिका स्वीकार, फैसले में हो सकती है देर
नई दिल्ली। राजस्थान में सचिन पायलट और उनके समर्थक 19 विधायकों को अयोग्य किए जाने को लेकर राजस्थान विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी के खिलाफ सचिन पायलट ने याचिका दायर की थी। साथ ही सचिन पायलट ने एक याचिका और दायर करके इस मामले में केंद्र सरकार को भी पार्टी बनाने की मांग की थी, जिसे आज कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधायकों को अयोग्य करार देने वाली याचिका पर फैसले में देरी हो सकती है।
Recommended Video

केंद्र सरकार को मामले में पार्टी बनाए जाने की सचिन पायलट की याचिका मंजूर होने के बाद माना जा रहा है कि केंद्र सरकार भी इस मामले पर अपना पक्ष रखेगी, इसके बाद ही कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। लिहाजा उम्मीद है कि कोर्ट के फैसले में देरी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भरोसा जताया है कि उनके पास बहुमत का आंकड़ा है और वह सदन में सरकार का फ्लोर टेस्ट देने के लिए तैयार हैं। इससे पहले गुरुवार की शाम को अशोक गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात की थी।
बता दें कि विधायकों को नोटिस वाली याचिका पर मंगवलार को ही सुनवाई पूरी हो चुकी थी और आज सुबह 10.30 बजे कोर्ट इसपर अपना फैसला सुनाने वाला था। कोर्ट ने 24 जुलाई तक विधायकों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। इससे पहले विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी ने हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां उन्हें फौरी राहत नहीं मिली थी और सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राजस्थान हाई कोर्ट इस मामले में अपना फैसला सुना सकता है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर अपनी सुनवाई सोमवार को करेगा।












Click it and Unblock the Notifications