राजस्थान: CM अशोक गहलोत ने रात 9 बजे बुलाई विधायकों की बैठक

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात सभी मंत्रियों और विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब पार्टी राज्य इकाई के अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सचिन पायलट अपने कुछ विधायकों के साथ दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। बता दें कि, सीएम गहलोत बीते शनिवार बीजेपी पर सरकार गिराने और विधायकों की खरीद-फरोख्त करने का आरोप लगा चुके हैं।

 Rajasthan CM Ashok Gehlot calls a meeting of party MLAs and ministers in Jaipur tonight

राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने आज रात जयपुर में पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की रात 9 बजे बैठक बुलाई। बैठक में सभी विधायकों और मंत्रियों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सीएम गहलोत ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की थी। अशोक गहलोत लगातार अपने आवास पर कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से मिल रहे हैं। उनकी कोशिश यही है कि सरकार पर किसी भी तरह का संकट नहीं आए।

Recommended Video

    CM Ashok Gehlot का बड़ा हमला, 'पद के लिए पार्टी से गद्दारी ठीक नहीं' | वनइंडिया हिंदी

    उधर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के मुताबिक कैबिनेट मीटिंग में मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि किसी विधायक या मंत्री का फोन बंद आए या फिर वह नहीं मिल रहा है तो घबराएं नहीं, उसे जाकर आप संपर्क करें। सरकार को बचाने की जिम्मेदारी सब पर है। इस बीच खबर आ रही है कि सचिन भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। उन्होंने 16 कांग्रेस और 3 निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया है। उधर, भाजपा का कहना है कि पहले वह गहलोत सरकार गिराएं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा ने मुख्यमंत्री पद देने से इनकार कर दिया है।

    Rajasthan CM Ashok Gehlot calls a meeting of party MLAs and ministers in Jaipur tonight

    इसी बीच अशोक गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि एसओजी को जो कांग्रेस विधायक दल ने बीजेपी नेताओं द्वारा खरीद-फरोख्त की शिकायत की थी उस संदर्भ में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, चीफ व्हिप एवम अन्य कुछ मंत्री व विधायकों को सामान्य बयान देने के लिए नोटिस आए हैं। कुछ मीडिया द्वारा उसको अलग ढंग से प्रस्तुत करना उचित नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+