पूर्व पीएम नेहरू की प्रतिमा को पहनाया टायर, कांग्रेसियों ने किया विरोध

जयपुरः राजस्थान के बूंदी शहर में बने आजाद पार्क में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा को टायर पहनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी और शरारती तत्व के खिलाफ जल्द ही एक्शन लिया जाएगा।

पूर्व पीएम नेहरू की प्रतिमा को पहनाया टायर

पूर्व पीएम नेहरू की प्रतिमा को पहनाया टायर

वहीं, कांग्रेस नेताओं को जब पंडित नेहरू की प्रतिमा को टायर पहनाने की खबर मिली तो कई कांग्रेसी नेता बूंदी के आजाद पार्क में पहुंचे और इस घटना का विरोध जताया। बता दें, बूंदी शहर के आजाद पार्क में स्थिति नेहरू जी की विशाल प्रतिमा लगी हुई है।

पुलिस ने दर्ज किया केस

इस मूर्ति का ऊंचाई करीब 20 फिट है। सफेद रंग की इस मूर्ति पर शुक्रवार किसी शरारती तत्व ने टायर लगा दिया। जब शाम को लोग पार्क में पहुंचे तो उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस के साथ-साथ कई कांग्रेसी नेता भी वहां पहुंच गए।

कांग्रेस ने किया घटना का विरोध

कांग्रेस ने किया घटना का विरोध

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने प्रतिमा से टायर को नीचे उतारा और इस मामले को शांत करवाया। इस मामले पर कांग्रेस नेता मेहमूद अली ने घटना का विरोध जताते हुए और कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दास्त नहीं की जाएगी पुलिस को मामले की रिपोर्ट दी गई। जिसने भी इस तरह की हरकत की है पुलिस को उसे गिरफ्तार करना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+