Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजस्‍थान: बागी विधायक भंवरलाल शर्मा ने विधायकों की खरीद-फरोख्‍त मामले की जांच एनआईए से कराने की कोर्ट में की अपील

राजस्‍थान: बागी विधायक भंवरलाल शर्मा ने विधायकों की खरीद-फरोख्‍त मामले की जांच एनआईए से कराने की कोर्ट में की अपील

जयपुर। राजस्‍थान का राजनीतिक संकट थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब राजस्‍थान की सियासी जंग में एक नया मोड़ आया है। अब सचिन पायलट के ग्रुप के विधायक भंवरलाल शर्मा ने विधायकों की खरीद-फरोख्‍त मामले की जांच राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) से करवाने की मांग की है। भंवन लाल शर्मा ने इसके लिए मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की गई है

एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की गई है

बता दें इस मामले की जांच राजस्‍थान की स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम कर रही हैं। भंवर लाल शर्मा ने याचिका में उनके खिलाफ जांच कर रहे स्‍पेशल ऑपरेशन ग्रुप की एफआईआर को भी रद्द करने की मांग की गई है

इस कारण एसओजी पुलिस कर रही भंवरलाल शर्मा की तलाश

इस कारण एसओजी पुलिस कर रही भंवरलाल शर्मा की तलाश

मालूम हो कि राजस्‍थान की एसओजी टीम पिछले कई दिनेां से मानेसर के एक होटल के बाहर बागी विधायक भंवर लाल शर्मा से पूछताछ करने के लिए राजस्थान की एओजी टीम की पुलिस बाहर इंतजार कर रही है लेकिन भंवरलाल उनसे नहीं मिल रहे हैं। बता दें कांग्रेस ने जो भाजपा पर कांग्रेस के विधायकों की खरीद-फरोख्‍त का ऑडियों पुलिस को सौंपा है उस ऑडियों में कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा की आवाज होने का दावा किया जा रहा है। यही कारण है भंवर लाल का वॉयस सैंपल लेने के लिए एसओजी टीम भंवर सिंह की तलाश कर रही हैं।

Recommended Video

    Rajasthan Crisis: 10th Schedule of Constitution में ऐसा क्या है, जिसके उठा है विवाद | वनइंडिया हिंदी
    भंवरलाल शर्मा का आरोप जानबूझकर फंसाने की रची जा रही साजिश

    भंवरलाल शर्मा का आरोप जानबूझकर फंसाने की रची जा रही साजिश

    बता दें विधायक भंवर लाल शर्मा ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए मांग की है कि स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एफआईआर नंबर 437 की जांच एनआईए से करवाई जाए क्योंकि राजस्थान पुलिस सरकार के प्रभाव में काम कर रही है और उन्हें जानबूझकर फंसाने की साजिश की जा रही है क्योंकि वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को हटाने की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है राजस्‍थान में चल रहे सियासी संकट के बीच सचिन पायलट गुट के सारे विधायक मानेसर के एक रिजॉर्ट में ठहरे हैं लेकिन रिजॉर्ट ने लिखित में दे दिया है कि उनके याहं कांग्रेस का कोई विधायक नहीं ठहरा है।

    भंवरलाल कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा रहे हैं

    भंवरलाल कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा रहे हैं

    बता दें राजस्‍थान में भंवरलाल शर्मा अब तक सात बार विधायक बन चुके हैं। भंवरलाल कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा रहे हैं। सचिन पायलट गुट के दिग्गज नेता है। पिछले दिनो सचिन पायलट के साथ बागी तेवर दिखाने के कारण इन्हें कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। साथ ही विधायक विश्वेंद्र सिंह पर भी कार्रवाई हुई है। दोनों पर अशोक गहलोत सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप है। राजस्थान सियासी संकट के बीच इनका नाम राजस्थान ऑडियो कांड में आया है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+