राजस्थान: अजमेर में बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 21 घायल
जयपुरः राजस्थान में रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। अजमेर में एक ट्रक और बस की टक्कर में 6 लोगों को मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अजमेर में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, 21 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
यह भी पढ़ें- 15 किलो वजन घटाकर शमी की पत्नी ने की मॉडलिंग करियर में वापसी, नहीं है पास पैसे












Click it and Unblock the Notifications