श्वेता तिवारी के पूर्व पति राजा चौधरी बोले- मैं बार-बार फोन कर रहा, वो नहीं कर रहीं बात
नई दिल्ली। अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली के बीच अनबन को लेकर उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने कहा है कि वो श्वेता से बात करना चाहते हैं। एक वेबसाइट को इंटरव्यू में राजा ने कहा है कि जबसे उनको अभिनव के श्वेता और बेटी पलक के साथ बदतमीजी करने का पता चला है वो परेशान हैं लेकिन बार-बार कॉल करने के बावजूद श्वेता फोन ही नहीं उठा रही हैं।

सैकड़ों बार किया श्वेता को फोन
श्वेता तिवारी ने हाल ही में पति अभिनव पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने और बेटी पलक के साथ दुर्व्यहवार की शिकायत कोहली पर लगाया है। इस श्वेता के पूर्व पति राजा चौधरी ने कहा, मैंने श्वेता से सैकड़ों बार संपर्क करने की कोशिश की है। लगातार उसको कॉल किया, मैसेज किया लेकिन उसने कोई जवाब ही नहीं दिया है।

बेटी की मदद करना चाहता हूं
राजा चौधरी का कहना है कि श्वेता को उनकी कॉल का जवाब देना चाहिए। पलक मेरी भी बेटी है, उसे मेरे और पलक के बीच दीवार नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी मुश्किल वक्त से गुजर रही है, मैं उससे बात करना चाहता हूं। राजा चौधरी ने तो ये भी कह दिया कि श्वेता की दूसरी शादी पूरी तरह से गलत है। श्वेता और राजा 2007 में अलग हो गए थे। उनकी बेटी पलक है। जो श्वेता के साथ रहती हैं। श्वेता ने अभिनव कोहली से दूसरी शादी की है।

श्वेता ने अभिनव पर लगाए गंभीर आरोप
श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं। कोहली पर पलक के साथ भी बदतमीजी करने के आरोप हैं। श्वेता तिवारी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता की शिकायत पर अभिनव को रविवार को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में उनकी पेशी हुई। अभिनव को अदालत से जमानत मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications