'आपको इतिहास नहीं पता, मराठी मानुष को मूर्ख मत बनाइए', गवर्नर कोश्यारी के बयान पर भड़के राज ठाकरे

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बयान से राजनीति गरमा गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत (sanjay raut) के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना राज ठाकरे (raj thackeray) ने महामहिम पर निशाना साध

मुंबई, 30 जुलाई : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) के बयान से राजनीति गरमा गई है। शिवसेना सांसद संजय राउत (sanjay raut) के बाद अब महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष राज ठाकरे (raj thackeray) ने महामहिम पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का पद बहुत ही सम्मानित होता है। लोगों को इसके खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहिए। लेकिन आपके बयान ने महाराष्ट्र के लोगों को आहत किया है। यह महाराष्ट्र के लोगों का अपमान है।

'आपको कुछ नहीं पता'

'आपको कुछ नहीं पता'

राज ठाकरे ने मराठी में एक नोट साझा करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के इतिहास के बारे में आपको कुछ नहीं पता है। इसके बारे में बात न करें। मराठी के लोगों को यानी मराठी मानुष को मूर्ख मत बनाइए। मराठी लोगों की वजह से दूसरे राज्य के लोग यहां पलायन कर रहे हैं।

Recommended Video

    Bhagat Singh Koshyari ने Maharashtra बयान पर क्या दी सफाई | CM Eknath Shinde |वनइंडिया हिंदी*Poltics
    इस वजह से दूसरे राज्य के लोग यहां आ रहे

    इस वजह से दूसरे राज्य के लोग यहां आ रहे

    इसके आगे उन्होंने राज्यपाल कोश्यारी से आगे सवाल करते हुए कहा कि राज्य में मराठी लोगों की वजह से नौकरी के अच्छे अवसर पैदा हुए। इसलिए दूसरे राज्यों के लोग यहां चले आए। क्या उन्हें ऐसा माहौल कहीं और मिलेगा? इसलिए वे लोग यहां आ रहे हैं।

    क्या है भगत सिंह कोश्यारी का बयान

    क्या है भगत सिंह कोश्यारी का बयान

    बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में गुजरातियों और राजस्थानियों को लेकर एक बयान दिया है। राज्यपाल द्वार दिए गए इस बयान के बाद राजनीति में उबाल आ गई है। दरअसल, मुंबई के अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार को एक स्थानीय चौक का नाम दिवंगत श्रीमती शांतिदेवी चम्पालालजी कोठारी के नाम पर रखा गया है।

    गरमाई राजनीति

    गरमाई राजनीति

    इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में कहा, 'अगर महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को हटा (निकाल) दिया जाता है, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी मुंबई।

    शिवसेना ने साधा निशाना

    शिवसेना ने साधा निशाना

    शिवसेना भी महामहिम के बयान पर हमलावर हो गई है। शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से राज्यपाल के बयान का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, महाराष्ट्र में भाजपा प्रायोजित मुख्यमंत्री के आने से मराठी लोगों का अपमान किया जाने लगा है। राउत ने कहा है कि यह मराठी मेहनतकशों का अपमान है।

    यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र: 'असली' शिवसेना की लड़ाई के बीच शिंदे ने दी उद्धव को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट से मिले सियासी संकेत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+