महाराष्ट्र: 'असली' शिवसेना की लड़ाई के बीच शिंदे ने दी उद्धव को जन्मदिन की बधाई, ट्वीट से मिले सियासी संकेत

मुंबई, 27 जुलाई: शिवसेना नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का आज 62वां जन्मदिन हैं। इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी बुधवार को ट्वीट कर उनको शुभकामनाएं दीं, लेकिन अपने बधाई संदेश में भी एकनाथ शिंदे ने कुछ ऐसा लिखा, जिससे राजनीतिक संकेत मिल रहे हैं। शिंदे ने ट्वीट में उद्धव ठाकरे को शिवसेना पार्टी प्रमुख के तौर पर संबोधित करने से परहेज करते हुए उनको पूर्व मुख्यमंत्री कहकर संबोधित किया।

Eknath Shinde

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके दीर्घायु होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।" हालांकि, यहां शिंदे उद्धव को शिवसेना पार्टी प्रमुख के रूप में संबोधित करने से बचते नजर आए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री से उद्धव ठाकरे को संबोधित करते हुए 'असली' शिवसेना के नेतृत्व के मुद्दे को एक बार फिर उठा दिया।

राजनीतिक खींचतान के बीच महाराष्ट्र के सीएम शिंदे के ट्वीट को उद्धव ठाकरे के लिए एक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है कि शिंदे गुट शिवसेना पर नियंत्रण का दावा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। शिंदे का यह ट्वीट एक दिन बाद आया है, जब उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में अपने इंटरव्यू में एकनाथ शिंदे गुट पर तीखा हमला किया था। उद्धव ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ तख्तापलट की योजना उस वक्त बनाई गई थी, जब वह अस्पताल में लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और उन्होंने पार्टी के सेकेंड-इन-कमांड को जिम्मेदारी सौंपी थी।

बता दें कि पिछले महीने एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के 39 अन्य विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सत्ता परिवर्तन कर दिया था। वहीं हाल हीं में शिवसेना के 19 में से 12 लोकसभा सांसदों ने एकनाथ शिंदे गुट को अपना सपोर्ट दिया है। एकनाथ शिंदे ने अपने गुट की एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी भी हाल ही में बनाई है। इसी के साथ उन्होंने असली शिवसेना होने का भी दावा ठोका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+