'हमें पोर्न डिलीट करने को कहा गया था, HotShots पर था अपलोड', राज कुंद्रा के स्टाफ ने दी गवाही

'हमें पोर्न डिलीट करने को कहा गया था, HotShots पर था अपलोड', राज कुंद्रा के स्टाफ दी गवाही

मुंबई, 27 जुलाई: पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में 19 जुलाई को मुंबई की काइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की कंपनी में काम करने वाले चार स्टाफ हाल ही में अश्लील फिल्म बनाने और इसके बोर्डकास्टिंग से जुड़े मामले में गवाह बन गए थे। अब इन चारों स्टाफ ने राज कुंद्रा के खिलाफ गवाही दी है और कहा है कि उन्हें पोर्न क्लिप डिलीट करने को कहा गया था।

HotShots ऐप पर की गई थी पोर्न अपलोड!

HotShots ऐप पर की गई थी पोर्न अपलोड!

एनडीटीवी के मुताबिक सूत्रों के बताया कि राज कुंद्रा के कर्मचारियों ने यह भी पुष्टि की कि वह पोर्न क्लिप "हॉटशॉट्स ऐप" से अपलोड की गई थी। हॉटशॉट्स वही विवादास्पद ऐप है, जिसको लेकर पुलिस का मानना ​​​​है कि पोर्न स्ट्रीमिंग के लिए इसी ऐप को इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस ने कहा है कि इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर से पहले ही हटा दिया गया था। इसलिए आरोपी राज कुंद्रा ने अपने प्लान बी पर फोकस किया और एक और ऐप बॉलीफेम लॉन्च किया था।

Recommended Video

    Pornography के धंधे में 100 दिन में करोड़पति बनी Harshita Srivastava कौन है? | वनइंडिया हिंदी
    राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद डिलीट किए गए डेटा

    राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद डिलीट किए गए डेटा

    45 वर्षीय राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट की अदालत ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के एक दिन बाद रिकॉर्ड से बहुत सारा डेटा डिलीट कर दिया गया है।

    राज कुंद्रा केस में आईबी के एक कर्मचारी का भी कनेक्शन

    राज कुंद्रा केस में आईबी के एक कर्मचारी का भी कनेक्शन

    वहीं सूत्रों ने कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी_ के एक कर्मचारी के एक अन्य आरोपी यश ठाकुर के साथ संबंध पाए गए हैं, जो फरार है। सूत्रों ने कहा कि यश ठाकुर ने आईबी अधिकारी से दोस्ती की और फिर उसे क्लिप को स्ट्रीम करने के लिए ऐप शुरू करने पर काम करने के लिए कहा था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि अधिकारी ने अपनी पत्नी के नाम से ऐप को रजिस्टर किया था।

    जब यश ठाकुर ने अपनी कमिटमेंट के खिलाफ जाकर ऐप पर अश्लील क्लिप अपलोड करना शुरू किया तो आईबी के अधिकारी ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा था कि इस ऐप पर तो सिर्फ पुरस्कार विजेता शॉर्ट फिल्म स्ट्रीम करने की बात कही गई थी।

    राज कुंद्रा ने सफाई में कही ये बात

    राज कुंद्रा ने सफाई में कही ये बात

    राज कुंद्रा ने कहा है कि उनके ऐप पर अपलोड किए गए वीडियो एडल्ट कंटेंट के थे लेकिन उन्हें पोर्न नहीं कहा जा सकता है। वहीं शिल्पा शेट्टी ने पुलिस को बताया था कि वह मोबाइल ऐप पर अपलोड की जाने वाली कंटेंट से बिल्कुल अनजान थीं। शिल्पा ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनके पति राज कुंद्रा मोबाइल पर किस तरह का कंटेंट अपलोड करते हैं। शिल्पा ने कहा था कि इरोटिका' और 'पोर्नोग्राफी' में काफी अंतर है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनके पति राज कुंद्रा पोर्न बनाने में शामिल नहीं थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+