Video: ऋतु नंदा की शोक सभा में गाया गया राज कपूर का गाना, हर कोई हुआ भावुक
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बहन और श्वेता बच्चन (अमिताभ बच्चन की बेटी) की सास ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया था। हाल ही में कपूर परिवार ने ऋतु नंदा की याद में उनकी शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें पूरा कपूर परिवार और बच्चन परिवार शामिल हुआ। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंच पर खड़े होकर ऋतु नंदा के लिए कुछ पंक्तियां भी कहीं। वह इस दौरान काफी भावुक दिखे।

सोशल मीडिया पर शोक सभा के कुछ वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Ankit Batra (@ankitbatramusic) on
अमिताभ बच्चन ने कुछ पंक्तियां कहीं
एक वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी समधन ऋतु नंदा के लिए कहते हैं, एक आदर्श बेटी, एक आदर्श बहन, एक आदर्श पत्नी, एक आदर्श मां, एक आदर्श समधी और एक आदर्श मित्र, हमसे आज सदा के लिए दूर चली गईं। वीडियो में ऋषि कपूर, जया बच्चन, रणधीर कपूर भी भावुक दिखाई दिए।
जीना यहां, मरना यहां.. गाया गया
शोक सभा में राज कपूर की यादगार फिल्म मेरा नाम जोकर का गाना- जीना यहां, मरना यहां... भी गाया गया। वहां मौजूद गायक जब ये गाना गा रहे थे, तो सभा में मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं। ये सभी के लिए काफी भावुक पल था। क्योंकि राज कपूर का गाना उनकी बेटी की शोक सभा में गाया जा रहा था। बता दें ऋतु नंदा की मौत कैंसर के कारण हुई थी। वह 2013 से इस बीमारी से जूझ रही थीं।
दिल्ली में हुआ था अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया था, जहां कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे। ऋतु नंदा रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और रीमा जैन की बहन थीं। श्वेता बच्चन की शादी उनके बेटे निखिल नंदा से हुई थी। निखिल एक मशहूर इंजीनियरिंग कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, जिसका नाम एस्कॉर्ट्स लिमिटेड है। ऋतु खुद एक एंट्रप्रेन्योर थीं और एक लाइफ इन्श्योरेंस बिजनेस से जुड़ी हुई थीं। उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज है।

राजन नंदा का निधन बीते साल हुआ था
बीते साल अगस्त में श्वेता नंदा के ससुर राजन नंदा का निधन हो गया था। एक वक्त पर एस्कॉर्ट्स को टू व्हीलर मेकिंग कंपनियों में बुलंदियों तक पहुंचाने में राजन नंदा ने अहम भूमिका निभाई थी। राजकपूर की बेटी ऋतु नंदा से राजन नंदा की शादी 1969 में हुई थी। अब ये दोनों हस्तियां ही दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications