जानिए अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो क्या करेंगे, राज बब्बर ने किया खुलासा

Recommended Video

    Raj Babbar tells What Rahul Gandhi will do if he becomes Prime Minister । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी लगातार हमलावर हैं, उन्होंने जीएसटी से लेकर नोटबंदी, बेरोजगारी सहित तमाम मुद्दों पर पीएम मोदी को घेरा है। उत्तर प्रदेएश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बब्बर ने जीएसटी पर राहुल गांधी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनते हैं को सबसे पहले जीएसटी की समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनते ही 18 फीसदी से अधिक जीएसटी की दर को किसी भी क्षेत्र में लागू नहीं किया जाएगा।

    rahul gandhi

    राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के पीएम बनने के बाद जो समीक्षा होगी उसमे छोटे व्यापारियों, किसानों और आम जनता का ध्यान रखा जाएगा, जिसके की उन्हें मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े, जोकि उन्हें मौजूदा सरकार में करना पड़ रहा है। हम सभी वर्ग के लोगों का ध्यान रखेंगे। राज बब्बर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ लोगों को गुमराह कर रहे हैं, ये लोग राष्ट्रवाद के नाम पर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं।

    बब्बर ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि समय आ गया है कि लोग अपनी ताकत को पहचाने। उन्होंने कहा कि भाजपा के पाखंड और प्रपंच का हमे डटकर मुकाबला करना है और हमें इसे लिए तैयार होने की जरूरत है। राज बब्बर बरेली में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे, उस वक्त उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा, वहीं इस मौके पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में 16000 करोड़ की योजनाएं लेकर आए थे, लेकिन मोदी और योगी सरकार ने इन्हें बंद कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें- ने दिया मोदी सरकार को बड़ा झटका

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+