राज बब्बर ने किया खुलासा, अमित शाह खुद को एक हिन्दू कहते हैं लेकिन....
Recommended Video

नई दिल्ली। राहुल गांधी की सोमनाथ यात्रा के बाद उपजा हिंदू-गैर हिंदू विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं। शुकवार को कांग्रेस के सीनीयर लीडर राज बब्बर ने भाजपा और अमित शाह पर जमकर जबावी हमला बोला। राज बब्बर ने अमित शाह को जैनी बताया है।

राज बब्बर ने कहा कि 'अमित शाह खुद को एक हिन्दू कहते हैं लेकिन वह एक जैन हैं।' 'जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, शिव भक्ति उनके परिवार में लंबे समय से होती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रूद्राक्ष पहनती थी जोकि सिर्फ शिव भक्त ही पहनते हैं।'
आपको बता दें कि सोमनाथ में राहुल गांधी की यात्रा के बाद उस समय बवाल शुरु हो गया था जब उनका नाम मंदिर में गैर हिंदू रजिस्टर में लिखा मिला था। दरअसल नियमों के मुताबिक सोमनाथ मंदिर में गैर हिंदू दर्शनार्थियों को दर्शन से पहले इस रजिस्टर में अपना नाम दर्ज करना पड़ता है। मंदिर परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट लिखा है कि सोमनाथ एक हिंदू मंदिर है और गैर हिंदू अनुमति लेने के बाद ही इसमें प्रवेश और दर्शन कर सकते हैं। साथ ही इसके लिए बनाए गए रजिस्टर में गैर हिंदुओं को अपना नाम और विवरण भरना होता है।












Click it and Unblock the Notifications