राहुल गांधी के गलत वीडियो मामले में रायपुर पुलिस ने टीवी एंकर को भगोड़ा घोषित किया

नई दिल्ली, 07 जुलाई। राहुल गांधी को लेकर गलत वीडियो चलाने के आरोप में टीवी एंकर को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। दरअसल रायपुर पुलिस उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित एंकर के घर पर जब उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो वह वहां मौजूद नहीं थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया है। पुलिस ने कहा कि हम उन्हें तलाशने की कोशिश कर रहे थे। इससे पहले गौदम बुद्ध नगर पुलिस स्टेशन पर 12 घंटे तक टीवी एंकर रोहित रंजन से मंगलवार रात को पूछताछ हुई थी।

Recommended Video

    Zee Anchor Rohit Ranjan पर Chhattisgarh Police की बड़ी कार्रवाई | वनइंडिया हिंदी | *news
    rohit

    रायपुर के डीएसपी उदयन देहर ने बताया कि हमारी टीम जी न्यूज के नोएडा स्थित दफ्तर गई थी, इसके साथ ही इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के खिलाफ भी गाजियाबाद के वरिष्ठ एसएसपी से शिकायत की है कि हमारे काम में उन्होंने बाधा पहुंचाई है। इससे पहले एक आधिकारिक बयान जारी करके गौतम बुद्ध नगर की पुलिस ने कहा था कि गायिजाबाद स्थित रोहित रंजन के घर से उन्हें एक केस के पूछताछ में नोएडा लाया गया था। उनके खिलाफ सेक्टर 20 पुलिस पुलिस स्टेशन में धारा 505(2) के तहत केस दर्ज है। पूछताछ के बाद रंजन को गिरफ्तार कर लिया गया। चूंकि यह जमानती अपराध है, लिहाजा उन्हें रिहा कर दिया गया था। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

    दरअसल छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच रोहित रंजन को लेकर आपसी झड़प देखने को मिल थी। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच रोहित की हिरासत को लेकर झड़प भी हुई थी। रायपुर पुलिस के पास रोहित रंजन के खिलाफ गैर जमानती वारंट है। रोहित रंजन पर आरोप है कि उन्होंने राहुल गांधी को लेकर गलत वीडियो प्रसारित किया था। उदयन देहर का कहना है कि नोएडा पुलिस को बताना चाहिए था कि उन्होंने रोहित रंजन को जमानत पर रिहा कर दिया है।

    इस बीच सेक्टर 20 पुलिस स्टेशन पर जी न्यूज के दो प्रोड्यूसर नरेंद्र सिंह और विकास कुमार झा के खिलाफ 3 जुलाई को शिकायत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इन लोगों के खिलाफ गलत वीडियो प्रसारित करने का आरोप था। जब नोएडा पुलिस की टीम रोहित रंजन के घर पहुंची। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि एफआईआर में रोहित रंजन के नाम का जिक्र नहीं है, इसके बाद भी रोहित रंजन को नोएडा पुलिस ने हिरासत में लिया। यह सब उस समय हुआ जब रायपुर पुलिस पहले से ही उनके घर पर इस मामले में उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+