दिल्ली में सर्दी ने तोड़ा 10 साल का रिकार्ड, तमिलनाडु में फिर मंडराया तूफान का खतरा, Weather Updates

नई दिल्ली। चक्रवात 'निवार' की वजह से पिछले दिनों तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है तो वहीं एक बार फिर से तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका है क्योंकि आईमडी के मुताबिक दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो कि अगले 48 घंटे में गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो सकता है, जिसके कारण तमिलनाडु समेत दक्षिणी राज्यों में एक दिसंबर से भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं।

Recommended Video

    Weather Update: Kashmir में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, ठिठुरे लोग | वनइंडिया हिंदी
    तमिलनाडु में मंडराया फिर तूफान का खतरा, Weather Updates

    तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली समेत देश के दूसरे राज्यों में सर्दी का तांडव जारी है, राजधानी में तो पिछले दस वर्षों में इस वर्ष नवंबर में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है और इस वर्ष नवंबर के महीने में औसत न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है, तो वहीं आने वाले दिनों में भी तापमान इससे कम ही रहने के आसार हैं। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस माह यह सातवां दिन है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। विभाग ने लोगों को सर्दी और मौसम के प्रति सचेत और सावधान रहने के लिए कहा है।

    गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे

    पूरा उत्तर भारत ठंड, शीतलहर और कोहरे की चपेट में है तो वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है, कश्मीर के विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शनिवार को पारा शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी जारी है तो वहीं राजस्थान के कई शहरों में पारा माइनस में पहुंच गया है, शीतलहरों का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। आईएमडी ने पहले ही ऐलान किया हुआ है तकि इस बार 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक देश में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ेगी।

    लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा

    जबकि स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान व निकोबार, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में बारिश होने की आशंका है तो वहीं दिल्ली में मौसम साफ रहेगा और प्रदूषण में कमी आएगी लेकिन शीतलहर और कोहरा छाया रहेगा और भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री नीचे जा सकता है ,जिससे गलन बढ़ेगी और लोगों को भारी ठंड का सामना करना पड़ेगा।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है

    तो वहीं अगले 24 घंटों के दौरान वैष्णो देवी, जम्मू, श्रीनगर, ऊधमपुर, गुलमर्ग, कुलगाम, पहलगाम, भद्रावाह, लाहौल स्पीति, केलोंग, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और शिमला में बर्फबारी की संभावना रहेगी। इसके अलावा उत्तराखंड में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकता है और ऋषिकेश, हरिद्वार, देहारादून में बारिश देखने को मिल सकती है।

    बर्फबारी की दिलकश तस्वीरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+