दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा में अगले तीन दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने दी Good News
उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लिए मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है।
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों ने भले ही इस साल मानसून की झमाझम देखी हो, लेकिन उत्तर-पश्चिमी भारत बारिश के नजरिए से मायूस रहा है। अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक देश के उत्तर पश्चिमी भाग में इस साल 16 फीसदी कम बारिश हुई है। देश की राजधानी दिल्ली भी इस बार अच्छी बारिश से दूर रही और यहां 1 जून तक महज 467 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 18 फीसदी कम है। वहीं, सितंबर के इन 21 दिनों में दिल्ली में 40 मिमि से भी कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि अब मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए दिल्ली, समेत चंडीगढ़ और हरियाणा को लेकर एक अच्छी खबर दी है।

दिल्ली, चंड़ीगढ़, हरियाणा येलो अलर्ट पर
'द वेदर चैनल' की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हफ्ते मध्य भारत पर एक कम दबाव का सिस्टम बन रहा है, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी हिस्से के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश के आसार बनते देख मौसम विभाग ने दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा को अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट पर रखा है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से लेकर गुरुवार तक यहां तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

मंगलवार से दिल्ली में बारिश के आसार
भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल उत्तरी तटीय ओडिशा के ऊपर यह कम दबाव वाला सिस्टम बना हुआ है, जिसके अगले तीन दिनों में देश के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम भाग की ओर बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को इस सिस्टम के दिल्ली पहुंचते ही राजधानी और आस-पास के इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने के आसार जताए गए हैं। इसके बाद गुरुवार तक इन इलाकों में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।
Recommended Video

गर्मी से राहत दिलाएगी बारिश
मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा चंडीगढ़ और हरियाणा में भी मंगलवार से गुरुवार के बीच बारिश की भविष्यवाणी की है। वहीं, दिल्ली स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार यूपी के कई इलाकों में भी मध्यम से लेकर भारी बारिश हो सकती है। गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली-एनसीआर में लोग उमस भरी गर्मी से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले तीन दिन लोगों को इस गर्मी से राहत मिल सकती है।

हवा की क्वालिटी में भी होगा सुधार
पिछले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है, जो सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार से गुरुवार को तापमान 35 डिग्री से नीचे रह सकता है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में इस हफ्ते प्रदूषण भी मध्यम स्तर पर रहा है। सोमवार को भिवाड़ी में हवा की गुणवत्ता सबसे खराब रही और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 240 दर्ज किया गया। हालांकि दिल्ली में AQI 142 के स्तर पर ही रहा। माना जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।
-
Aaj Ka Mausam: UP-राजस्थान में सूरज बरपाएगा कहर, JK समेत 9 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त












Click it and Unblock the Notifications